Baby Girl Names Inspired By Flower: फूल जैसी बेटी के लिए चुनें खास नाम, यहां देखें बेबी गर्ल के लिए नामों की लिस्ट

Baby Girl Names Inspired By Flower: अपनी न्नही सी जान के लिए सुंदर नाम की है तलाश, तो इस आर्टिकल में पढ़िए फूलों से प्रेरित बेटियों की नाम.

Baby Girl Names Inspired By Flower: घर पर बच्चे का जन्म नई रौनक लेकर आता है, नए जन्मे बच्चे का नाम रखना हर माता-पिता के लिए बहुत स्पेशल होता है. बच्चे का नामकरण करना हर मां बाप के लिए एक खास पल होता है. हर मां बाप चाहते हैं की वो अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम चुनें जो गहरा सुंदर अर्थ देता हो और बाकियों से अलग भी हो. ऐसे में अगर आप अपनी फूल से बेटी के लिए सुंदर और खास नाम खोज रहे हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए देखें बेबी गर्ल के लिए फूलों से जुड़े नाम. ये नाम सुनने के साथ अर्थ में भी बहुत खास है.

फूलों से प्रेरित लड़कियों के नाम (Flower-Inspired Girl Names)

  • कमला (Kamala) – कमल का फूल; देवी लक्ष्मी का एक नाम
  • पुष्पा (Pushpa) – सुंदरता और कोमलता का प्रतीक
  • मल्लिका (Mallika) – सुगंध और पवित्रता का प्रतीक
  • कुमुद (Kumud) – नीलकमल; जल में खिलने वाला सुंदर फूल
  • गुलाब (Gulab) – प्यार और सौंदर्य का प्रतीक फूल
  • जूही (Juhi) – एक प्रकार की चमेली सुगंधित फूल
  • चंपा (Champa) – चंपा का फूल, पवित्र और आकर्षक
  • चमेली (Chameli) – सुगंधित सफेद फूल, पवित्रता और शांति का प्रतीक
  • पारिजात (Parijat) – हरसिंगार का फूल, स्वर्गिक और पौराणिक महत्व वाला फूल
  • कमलिनी (Kamalini) – छोटा कमल, कोमलता और सौंदर्य का प्रतीक
  • पद्मा (Padma) – कमल, देवी लक्ष्मी का एक और नाम
  • रजनीगंधा (Rajnigandha) – रात में महकने वाला फूल, पवित्रता और प्रेम का प्रतीक
  • पुष्पिता (Pushpita) – खिला हुआ फूल, समृद्धि और सौंदर्य का प्रतीक

यह भी पढ़ें-Baby Names Inspired By Sacred Trees: पेड़ों के नाम पर रखें बच्चों का नाम, जो उन्हें देंगे यूनिक पहचान

यह भी पढ़ें: Unique Baby Girl Names: प्यारी बेटी के लिए रखें सबसे अलग नाम, देखें बेबी गर्ल के लिए यूनिक नामों की लिस्ट

यह भी पढ़ें- Unique Baby Boy Names: बेटे के लिए रखें सबसे हटके नाम, यहां देखें बेबी बॉय के लिए यूनिक नामों की लिस्ट

यह भी पढ़ें-  Baby Boy Names Inspired By Lord Ganesha: भगवान गणेश से प्रेरित देखें बेबी बॉय के लिए सुंदर और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Badal

नमस्कार! मैं साक्षी बादल, MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही हूं, जहां हर दिन अपने लेखन को और बेहतर बनाने और खुद को निखारने का प्रयास करती हूं. मुझे लिखना पसंद है, मैं अपनी कहानियों और शब्दों के जरिए कुछ नया सीखने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >