घर पर ट्राई करें अमृतसरी पनीर भुर्जी, शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की रेसिपी

Amritsari Paneer Bhurji: छुट्टी वाले दिन अगर आपका भी मन कुछ टेस्टी खाने का कर रहा है तो अमृतसरी पनीर भुर्जी एक अच्छा ऑप्शन है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं अमृतसरी पनीर भुर्जी को बनाने का तरीका.

Amritsari Paneer Bhurji: अगर आप वेज खाना पसंद करते हैं और जब कुछ स्पेशल बनाने की बात आती है तब अक्सर लोग पनीर का इस्तेमाल करके सब्जी बनाने का सोचते हैं. पनीर से कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी तैयार की जा सकती हैं जैसे बटर पनीर मसाला, मटर पनीर, शाही पनीर या पालक पनीर. अगर आप पनीर का इस्तेमाल करके कुछ अलग डिश बनाने का सोच रहे हैं तो अमृतसरी पनीर भुर्जी को ट्राई कर सकते हैं. अमृतसरी पनीर भुर्जी की रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. 

पनीर भुर्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • तेल – 2 चम्मच
  • बेसन- 2 चम्मच
  • मक्खन – 3 चम्मच
  • प्याज – आधा कप  कटे हुए 
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई 
  • अदरक – 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • हल्दी – आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1.5 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  • टमाटर – आधा कप, कटे हुए 
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – 1 कप
  • पनीर – 200 ग्राम 
  • कसूरी मेथी पाउडर – चुटकी भर 
  • गरम मसाला- चुटकी भर
  • धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई

पनीर भुर्जी को कैसे तैयार करें?

  • पनीर भुर्जी बनाने के लिए आप एक पैन को लें. इसमें आप तेल को डालें. फिर बेसन डालकर भूनें. इसे आप अलग निकाल कर रख लें. 
  • अब उसी पैन में बटर को डालें. 
  • इसमें आप प्याज और हरी मिर्च को डाल दें. इसके बाद अदरक को भी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • अब इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें. फिर कटे हुए टमाटर को डाल दें. स्वादानुसार नमक और भुने हुए बेसन को डाल दें. 
  • अब पानी डाल दें और उबाल आने लें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ पनीर को डाल दें. दो से तीन मिनट पकने दें. फिर ऊपर से कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल दें. लास्ट में धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें. इस तरह से आप अमृतसरी पनीर भुर्जी को तैयार कर सकते हैं. 
  • ऊपर से बटर डालें और सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Rasmalai: त्योहार हो या फिर शादी की रस्म, हर खास मौके पर घर में बनाएं स्वादिष्ट रसमलाई

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >