Aloo Cheese Tikki: अगर आप कुछ क्रिस्पी और बच्चों को पसंद आने वाला स्नैक्स बनाना चाहते हैं तो चीज से कुछ टेस्टी रेसिपी तैयार कर सकते हैं. आप आलू चीज टिक्की बना सकते हैं. इस टिक्की को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. आलू और चीज का कॉम्बिनेशन खाने में भी बहुत अच्छा लगता है. आप चाहें तो इसे शाम की चाय के साथ, पार्टी स्टार्टर या टिफिन में आसानी से बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते में आलू चीज टिक्की बनाने का तरीका.
आलू चीज टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आलू- 4 उबले हुए
- चीज- 1 कप
- हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच (कटा हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च- आधा छोटा चम्मच
- ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
- तेल- जरूरत के अनुसार
आलू चीज टिक्की को कैसे तैयार करें?
- आलू चीज टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप उबले हुए आलू को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें.
- मैश किए आलू में आप हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, नमक, 2 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- आलू के मिश्रण से छोटी लोई बना लें. लोई को हल्का चिपटा करें और बीच कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें. इसे बंद करें और टिक्की का आकार दें. टिक्की को ब्रेड क्रम्ब्स में कोट कर लें.
- अब एक पैन को गर्म करें और इसमें तेल डाल दें. इसके बाद टिक्की को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पका लें. इस तरह से आप सारी टिक्की बना लें. गरमा गरम आलू चीज टिक्की को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी
यह भी पढ़ें- Mattha Aloo Recipe: झटपट बनाएं टेस्टी मट्ठे के आलू, हर निवाले में पाएं लाजवाब स्वाद
