Aishwarya Rai Bachchan Birthday: दिलों पर राज करने वाली बर्थडे गर्ल ऐश्वर्या राय जीतीं हैं ऐसी लाइफस्टाइल

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: आज विश्व सुंदरी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन है. ऐश्वर्या राय फिल्मी किरदारों के साथ-साथ ऐश बच्चन परिवार की बहू और एक बेटी की मां होने तक, रियल लाइफ के किरदार भी बड़ी शिद्दत से निभा रही हैं.

Aishwarya Rai Bachchan Birthday:  विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली ऐश्वर्या की लाइफस्टाइल किसी महारानी से कम नहीं है. फिल्मी किरदारों के साथ-साथ ऐश बच्चन परिवार की बहू और एक बेटी की मां होने तक, रियल लाइफ के किरदार भी बड़ी शिद्दत से निभा रही हैं.

ऐश्वर्या राय क्वीन साइज लाइफस्टाइल जीती हैं. आइए जानें एश्वर्या राय की लाइफस्टाइल

ये तो सभी जानते हैं कि, पूरा बच्चन परिवार मुंबई के जुहू में स्थित आलीशान बंगले ‘जलसा’ में रहता है. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है. 5,500 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले इस अपार्टमेंट को 38,000 रुपए प्रति वर्ग फुट की कीमत पर खरीदा गया था. ऐश्वर्या राय बच्चन वैसे तो मुंबई में रहती है, लेकिन इनका एक घर दुबई में भी है. दुबई के घर में दुनिया भर की लक्ज़री चीज़ें मौजूद हैं. और इसकी कीमत कई करोड़ों में है.

महंगी गाड़ियों का शौक रखती हैं ऐश्वर्या

ग्लोबल स्टार ऐश्वर्या घर और महंगे ब्रांन्ड्स के अलावा लग्जरी कारों का भी शौक रखती हैं. एक्ट्रेस के गैरेज में कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है. ऐश्वर्या बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जिनके पास शानदार ‘रोल्स रॉयस घोस्ट’ है, इसके अलावा ‘मर्सिडीज बेंज S 350 d कूप’, ‘Audi A8L लेक्सस एलएक्स 570’ और ‘मर्सिडीज- बेंज S500’ जैसी कारें भी हैं, जो उनके रिच टेस्ट को बताने के लिए काफी हैं.

इन ब्रांड्स को एश्वर्या करती हैं इंडोर्स

ऐश्वर्या सालों से  ‘L’Oréal’ और स्विस लग्जरी घड़ी ‘Longines’ से जुड़ी हुई हैं. ‘एक्सचेंज4मीडिया’ के अनुसार, अभिनेत्री ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना लगभग 80 से 90 करोड़ रुपए कमाती हैं और एक दिन के लिए 6-7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. वो सालों से ‘लक्स’, ‘नक्षत्र डायमंड ज्वेलरी’, ‘कोका-कोला’, ‘लोढ़ा ग्रुप’, ‘पेप्सी’, ‘टाइटन वॉचेस’, ‘लैक्मे कॉस्मेटिक्स’, ‘कैसियो पेजर’, ‘फिलिप्स’, ‘पामोलिव’, ‘कैडबरी’, ‘फ़ूजी फिल्म्स’, ‘कल्याण ज्वेलर्स’ जैसे कई नामी-गिरामी ब्रांड्स का चेहरा रही हैं.

इन फिल्मों से मिली खास पहचान

ये बात तो सच है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का कोई तोड़ नहीं है. उनकी पहली फिल्म जींस थी, इस बाद वो ”…और प्यार हो गया” मे नजर आईं थी. इसके बाद उनकी एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मों ने मानो जैसे तहलका मचा दिया हो. देवदास , दिल का रिश्ता, धूम 2, हम दिल दे चुके सनम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम  करके अपनी जगह लोगों के दिल में हमेशा के लिए बना ली. आज भी लोग इनकी ख़ूबसूरती और एक्टिंग की मिसाल देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >