How to Grow Eelashes Longer: अगर आपकी पलकों (Eyelashes) की चमक कम हो गई है, वे पहले से पतली या कमजोर दिखने लगी हैं, तो उन्हें नजरअंदाज न करें. रोजमर्रा की कुछ छोटी आदतों में बदलाव और सही देखभाल अपनाकर पलकों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं ऐसे आसान तरीके, जिन्हें आप अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.
Natural Ways to Get Longer Eyelashes: घर पर अपनाएं ये आसान नेचुरल उपाय
जड़ों की देखभाल है सबसे जरूरी
पलकों की अच्छी ग्रोथ उनकी जड़ों से शुरू होती है. अगर हेयर फॉलिकल्स को सही पोषण मिले, तो पलकें मजबूत रहने में मदद मिल सकती है. इसलिए पलकों को बार-बार रगड़ने से बचें और मेकअप हटाने के लिए हमेशा हल्के हाथों का इस्तेमाल करें.
कैस्टर ऑयल का करें इस्तेमाल
कैस्टर ऑयल में मौजूद फैटी एसिड पलकों को नमी देने और टूटने से बचाने में मदद कर सकते हैं. रात में सोने से पहले साफ ब्रश या कॉटन बड की मदद से इसकी बहुत हल्की परत पलकों पर लगाई जा सकती है. ध्यान रखें कि तेल आंखों के अंदर न जाए.
यह भी पढ़ें: बालों को देना है परफेक्ट स्टाइल? सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं नेचुरल हेयर जेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
नारियल तेल और एलोवेरा भी हैं फायदेमंद
नारियल तेल पलकों को रूखा होने से बचाने में मदद कर सकता है, जबकि एलोवेरा जेल पलकों और आंखों के आसपास की त्वचा को नमी देने का काम करता है. दोनों का इस्तेमाल सीमित मात्रा में और सावधानी के साथ करें.
खानपान का भी रखें ध्यान
सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि बैलेंस आहार भी जरूरी है. प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन ई और ओमेगा-3 से भरपूर चीजें जैसे अंडे, मेवे, बीज, पालक, मछली और पनीर शरीर को जरूरी पोषण देती हैं, जिससे बालों के साथ-साथ पलकों की सेहत को भी फायदा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: महंगे सीरम पर खर्च करने से पहले घर पर बना लें यह कोलेजन जेल, कुछ ही हफ्तों में शीशे की तरह चमक उठेगी स्किन
