Adai Dosa Recipe: नाश्ते में कुछ नई डिश बनाकर घर वालों को करें सरप्राइज, बनाएं अडाई डोसा रेसिपी

Adai Dosa: अगर आप डोसा में कुछ अलग फ्लेवर को ट्राई करना चाहते हैं तो आप अडाई डोसा को बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं अडाई डोसा बनाने का आसान तरीका.

Adai Dosa Recipe: डोसा का सेवन तो आपने नाश्ते या लंच में जरूर किया होगा. इसका स्वाद बच्चों को भी पसंद आता है. डोसा को आमतौर पर चावल और उड़द दाल से बनाया जाता है. लेकिन, डोसा को आप और भी चीजों से बना सकते हैं और अपने खाने में शामिल कर सकते हैं. अगर आप डेली एक ही तरह का खाना खाकर के बोर हो चुके हैं तो आप अडाई डोसा को बना सकते हैं. इस डोसा की खास बात है कि इसमें चार तरह की दाल का इस्तेमाल होता है. आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि. 

अडाई डोसा बनाने के लिए कौन सी चीजें चाहिए

चावल- 1 कप
चना दाल- आधा कप
तूर दाल- एक चौथाई कप
मूंग दाल- एक चौथाई कप
उड़द दाल- 2 बड़े चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 2-3
हींग- चुटकीभर 
करी पत्ते- 10-12
अदरक- एक छोटा टुकड़ा
प्याज बारीक कटा हुआ- 1 
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
नमक- स्वादानुसार
तेल

अडाई डोसा बनाने की विधि क्या है?

  • अडाई डोसा बनाने के लिए आप सभी दाल को अच्छे से धो लें और पानी में भिगो दें. चावल को भी अच्छे से धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. आप इसे रातभर भी छोड़ सकते हैं. आप लाल मिर्च को भी भिगो दें. 
  • अब आप चावल, दाल, लाल मिर्च, अदरक और हींग को डाल दें. इसमें आप थोड़ा सा पानी को डालें और इसे आप दरदरा पीस लें. 
  • इस पेस्ट को आप एक बर्तन में निकाल लें और ढककर इसे 2-3 घंटे के लिए रख दें. इस पेस्ट में आप नमक, प्याज, करी पत्ते, हरा धनिया को डाल दें और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें. 
  • अब तवा को गर्म करें. इसमें थोड़ा सा तेल डालें और एक बड़े चम्मच से बैटर को डालें और इसे गोल फैला दें. इसे ज्यादा नहीं फैलाना है. अब आप किनारों पर थोड़ा तेल डालें और दोनों तरफ से डोसा को क्रिस्पी होने तक पका लें. 

यह भी पढ़ें- Aloo Sabji-Puri Recipe: सिंपल लेकिन स्वाद से भरपूर, बनाएं आलू की सब्जी-पूरी का कॉम्बो जो जीत लेगा सब का दिल

यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 

यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >