Covid Vaccination New Guidelines, Corona Vaccine 2nd Dose Gap, Dos Donts During Covid Vaccination, Coronavirus: कोरोना के खिलाफ देश में वैक्सीनेशन का अभियान जारी है. इसे लेकर केंद्र की ओर से नए दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए है. जिसके तहत अब वैक्सीन लेने संबंधित आपको कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. जैसा कि ज्ञात हो 18 से 44 वर्ष के उम्र वाले लोगों को प्राथमिकता से वैक्सीन दिया जा रहा है. ऐसे में नयी गाइडलाइन के मुताबिक वैक्सीनेशन से पहले और बाद में ये छह प्रकार की चीजें भूल कर भी न करें. जानें किसे कब लेना चाहिए वैक्सीन…
बिना अपॉइंटमेंट या स्लॉट ऑनलाइन बुक करवाए वैक्सीनेशन केंद्र पहुंचने की भूल न करें. इससे आप खुद भी और दूसरों को भी परेशानी में डाल सकते हैं.
एक व्यक्ति एक से अधिक ऐप्प व वैक्सीनेश केंद्र के लिए रजिस्टर नहीं करें
अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग फोन नंबर या एक से अधिक आईडी प्रूफ का इस्तेमाल करके दूसरों के लिए परेशानी खड़ी नहीं करनी चाहिए.
जिस दिन वैक्सीन लगने वाला है उस दिन भूल कर भी शराब या अन्य किसी नशीली चीजों का सेवन न करें.
वैक्सीन के यदि किसी प्रकार का साइड इफेक्ट हो रहा है तो घबराएं बिल्कुल भी नहीं, बल्कि अपने केंद्र पर संपर्क करें.
यदि पहला डोज आपको मिल चुका है दूसरी खुराक के लिए टेंशन लेने की जरूरत नहीं और न ही दोबारा काउइन ऐप्प पर दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत है. आपको खुद इंफॉर्म कर दिया जाएगा.
नए दिशानिर्देशों के मुताबकि जो अभी तुरंत कोरोना संक्रमण से उबरे हैं, उन्हें वैक्सीनेशन के लिए कम से कम तीन महीने का इंतजार करना चाहिए.
ये नियम वैसे गंभीर कोरोना मरीजों के लिए भी है जिनका संक्रमण के दौरान प्लाज्मा थेरेपी से इलाज हुआ.
जो पहले डोज लेने के बाद कोरोना से संक्रमित हुए उन्हें भी तीन महीने का इंतजार करना चाहिए.
वहीं, नयी दिशानिर्देश के मुताबिक जो व्यक्ति अन्य बिमारियों के लिए हाल-फिलहाल में अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे उन्हें चार से आठ सप्ताह तक वैक्सीन लेने के लिए इंतजार करना चाहिए.
Posted By: Sumit Kumar Verma
