Mental Health: अशांत दिमाग को कंट्रोल में कैसे करें

Mental Health: आज के समय में मेंटल हेल्थ एक गंभीर बीमारी है. इसके कारण लोग रातभर सो नहीं पाते हैं. दौड़ते दिमाग को शांत कैसे करना है आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे...

Mental Health: आज के समय में सबसे अधिक लोग मानसिक अशांति से जूझ रहे हैं. पूरे दिन काम करने के बाद जब रात को बेड पर सोने के लिए जाते हैं तो काफी लंबे समय तक नींद नहीं आती है. दिमाग में बेवजह की बातें चलती रहती हैं. इसका मतलब है कि आप मेंटल हेल्द प्रॉब्लम के शिकार हो चुके हैं. अगर आप भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो हम आपको बताएंगे कैसे आप अपने दौड़ते दिमाग को कंट्रोल में कर सकते हैं.

मानसिक अशांति पर काबू कैसे पाएं?

  • सोने से पहले पढ़ने की आदत डालें

रात में जब आप बिस्तर पर सोने जा रहे हैं तो इससे पहले आप अच्छी किताब पढ़ें. ऐसा करने से आपका दिमाग एक जगह केंद्रित रहेगा. जिससे मन में चल रहे सभी विचारों पर विराम लग जाएगा.

  • मेडिटेशन जरूर करें

दिमाग को शांत करना है तो मेडिटेशन करें. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका न सिर्फ दिमाग स्थिर रहेगा बल्कि शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. मेडिटेशन से मानसिक अशांति पर काबू पाया जा सकता है.

Also Read: सिर्फ डायबिटीज ही नहीं इन बीमारियों के लिए भी रामबाण है आयुर्वेदिक जड़ी बूटी गिलोय

  • सकारात्मक सोचे

आमतौर पर लोग सबसे अधिक नेगेटिव सोचते हैं. जो हमारे दिमाग को अशांत करता है. इसके कारण लोग रातभर सो नहीं पाते हैं. अगर आप सकारात्मक सोचेंगे तो आराम से नींद भी आएगी और दिमाग भी शांत रहेगा.

Also Read:  दूध और केला खाने के फायदे डाइटिशियन से जानिए

  • वर्तमान में जीने का प्रयास करें

दिमाग को शांत रखना है तो सबसे पहले वर्तमान में जीना सीखें. ऐसा इसलिए क्योंकि लोग सबसे अधिक भविष्य को लेकर परेशान रहते हैं. जिसका सीधा असर हमारे मेंटल हेल्थ पर पड़ता है.

  • संगीत सुने

मन और दिमाग को शांत करना है तो संगीत सुने. सोने से पहले अपनी पसंद की गीत जरूर सुने. इससे आपका दिमाग शांत हो जाएगा और अच्छी नींद आ जाएगी.

Also Read: पपीता कौन सी बीमारी में काम आता है? जानिए आयुर्वेद में इसके फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >