Health Tips: आंवला को उबालकर खाने से क्या फायदा है?

Health Tips: आंवला को उबालकर खाने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं. क्योंकि आंवला में मौजूद पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाते हैं. चलिए जानते हैं उबाला हुआ आंवला खाने के क्या फायदे हैं?

Health Tips: आंवला का सेवन लोग अलग-अलग प्रकार से करते हैं. कुछ लोग आंवला की चटनी बनाकर खाते हैं तो कुछ लोग आचार के रूप में इसका सेवन करते है. यहीं नहीं उबला हुआ आंवला भी सेहत के लिए कई तरह के लाभ पहुंचाता है. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे उबला हुआ आंवला खाने के फायदे…

बालों को हेल्दी रखें

उबले हुए आंवला में विटामिन सी पाया जाता है जो बालों की हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप रोज उबले हुए आंवला खाते हैं तो इससे बालों का झरना भी कम होगा साथ ही बाल मजबूत होगा.

विटामिन सी की कमी दूर करें

उबाला हुआ आंवला में विटामिन सी होता है जो हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी होता है. अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है तो रोजाना उबाला हुआ आंवला खाएं इससे बहुत कम समय में आपको इस कमी को दूर कर सकते हैं.

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

उबला आंवला खाने से इम्यूनिटी बूस्ट किया जा सकता है. क्योंकि इस उबले हुए आंवले में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं. अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो आंवला को उबालकर खाएं.

स्किन ग्लो रखें

उबले हुए आंवला को अगर आप खाते हैं तो आपकी स्किन भी ग्लोइंग रहेगी. आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखता है. उबला हुआ आंवला खाने से कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है जिससे स्किन ग्लो करता है.

पाचन बेहतर रखें

उबले हुए आंवला में फाइबर पाई जाती है, जो पाचन संबंधी समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है. आंवला को उबालकर खाने से पाचन क्रिया सही रहता है. उबला हुआ आंवला अगर आप नियमित रुप से खाते हैं तो पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या से निजात मिलता है.

इस वीडियो को भी देखिए

Also Read: अमरूद के पत्ते की चाय पीने से क्या फायदा होता है?

Also Read: बादाम शेक पीने के ये हैं 6 सबसे बड़े फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >