Health Tips: लिवर इन्फेक्शन को हल्के में ना लें, इन लक्षणों से पहचानें

Health Tips: लिवर शरीर का एक अंग है और यह हमारे शरीर को सही ढंग से कार्य करने में मदद करता है. जीवनशैली में आए बदलावों के कारण लिवर खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. लिवर खराब होने पर शरीर देता है कुछ संकेत.

Health Tips: हमारे शरीर को सुचारु ढंग से काम करने के लिए यह जरूरी है कि हमारे सारे अंग सही तरीके से फंक्शन करें. अगर किसी भी अंग में कोई भी समस्या होती है तो हमारा शरीर अस्वस्थ महसूस करता है. लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. लिवर हमारे शरीर के लिए कई जरूरी काम भी करता है, जैसे की विषैले पदार्थों को हटाना, डाइजेशन में मदद करना. आजकल तेजी से बदलती हुई लाइफस्टाइल और हमारे जीवन में आए बदलावों के कारण लिवर से जुड़ी हुई समस्याओं में वृद्धि हुई है. इनमें से एक है लिवर में इन्फेक्शन. लिवर में इन्फेक्शन एक गंभीर समस्या है. यह होने पर हमारा शरीर कुछ संकेत देता है. तो आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में. 

पेट दर्द की समस्या  

लिवर की समस्या का असर हमारे पेट पर पड़ता है. अगर आपके पेट में दर्द बना रहता है तो यह पेट में सूजन की वजह से हो सकता है. लिवर इन्फेक्शन होने पर हमारे पेट में सूजन की समस्या होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लिवर ठीक तरीके से फंक्शन नहीं कर पता है.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या पैरों में अक्सर होती है झनझनाहट? इन लक्षणों को अनदेखा ना करें, हो सकती है विटामिन बी12 की कमी 

यह भी पढ़ें: Health Tips: शरीर के इन संकेतों की ना करें अनदेखी, हो सकती है कैल्शियम की कमी 

स्किन पर असर 

लिवर इन्फेक्शन का प्रभाव हमारी त्वचा पर भी पड़ता है. अगर किसी व्यक्ति को लिवर इन्फेक्शन की समस्या है तो त्वचा पर खुजली और रैशेज हो सकते हैं. लिवर इन्फेक्शन के कारण स्किन का रंग पीला नजर आ सकता है.

कम भूख लगना

अगर आपको भी भूख में कमी लग रही है तो यह लिवर इन्फेक्शन का एक लक्षण हो सकता है. लिवर में इन्फेक्शन होने पर पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है जिसके कारण भूख में कमी और अक्सर उल्टी आ सकती है. 

पेशाब का रंग बदलना 

लिवर इन्फेक्शन होने पर पेशाब का रंग गहरा नजर आता है. अगर आपको भी यह लक्षण दिखाई देते हैं तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से सलाह ले.

यह भी पढ़ें: Health Tips: खजूर के बीजों को फेंकने की ना करें गलती, जानें इनके गजब के फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >