Benefits Of Mulberry: गर्मियों में रोज खाएं शहतूत, सेहत को मिलेंगे ये फायदे

Benefits Of Mulberry: डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे गर्मी के दिनों में मिलने वाला फल शहतूत खाने से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से...

Benefits Of Mulberry: गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक लोग आम के बाद शहतूत खाना पसंद करते हैं. यह रसीला फल खाने में खट्टा और मीठा के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं. डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि शहतूत में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि  आयरन, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से…

हड्डियां रहे दुरुस्त

शहतूत में आयरन और कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. अगर आप अपने डाइट में इन्हें शामिल करते हैं तो हड्डियों की कमजोरी और बीमारियों से बचा जा सकता है.

पाचन को रखें दुरुस्त

शहतूत में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र के लिए काफी लाभकारी होता है. अगर आप रोजाना एक कटोरा शहतूत खाते हैं तो इससे आपको कब्ज, गैसे आदि की समस्या नहीं होगी.

Also Read: डायटीशियन से जानिए नाशपाती से होने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में

स्किन रहे बेस्ट

शहतूत में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है. गर्मी के दिनों में दाग-धब्बे से बचना है तो अपने डाइट में शहतूत को जरूर शामिल करें.

ब्लड शुगर करें कंट्रोल

शहतूत फाइबर होता है जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है. अगर कोई शुगर का मरीज है तो उनके लिए शहतूत काफी फायदेमंद रहेगा.

Also Read: इन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध, जानिए पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >