ठंड में डायबीटीज के मरीज लें यह डायट, हर समय मेंटेन रहेगा ब्लड-शुगर लेवल

बढ़ती ठंड में डायबिटीज के मरीजों को अपना ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है., कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनसे सर्दी में शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और ब्लड शुगर को भी नहीं बढ़ने देती है. आप सर्दियों में इनका सेवन कर सकते हैं.

सर्दी के मौसम में डायबिटीज के मरीजों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है. सर्दी आते ही यह समस्या बढ़ जाती है. विशेषज्ञ इस दौरान ऐसे मरीजों को खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं. मौसम में बदलाव के चलते ब्लड शुगर (Blood Sugar) में भी काफी बदलाव देखा जाता है. इस समय अपने डाइट में थोड़ा सा बदलाव करते आप खुद को बिल्कुल फिट रख सकते हैं. आप भी इस सर्दी अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो आप डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं. आप सर्दियों में इन सुपरफूड्स की मदद से खुद को हेल्दी रख सकते हैं.

गाजर(Carrot)

डायबिटीज के मरीजों के लिए ठंड में गाजर खाना बहुत फायदेमंद है. गाजर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. ये ब्लड स्ट्रीम में शुगर रिलीज को धीमा कर देती है और लंबे समय तक आपका पेट भी भरा रखती है. आप गाजर को सलाद के रूप में खा सकते हैं. अगर दोपहर और रात के खाने से पहले एक कच्ची गाजर खाते हैं, तो यह ज्यादा खाने की संभावना को रोक सकता है

Also Read: सर्दियों में खायें Haryana’s Special Gajar Methi बल्ड शुगर कम करने और वेट कंट्रोल में है कारगर चुकंदर(Beetroot)

डायबिटीज के टाइप 2 वाले मरीजों के लिए चुकंदर बहुत फायदेमंद होता है. फाइबर, पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज और फाइटोकेमिकल्स जैसे जरूरी मिनरल से भरपूर चुकंदर ब्लड शुगर को कम करने और शरीर में इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. चुकंदर का सूप बनाकर अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

दालचीनी (Cinnamon)

दालचीनी की चाय का सेवन डायबिटीज के लिए बहुत सेहतमंद है. दालचीनी में बहुत कम कार्बोहाइड्रेट होता है. इसके अलावा इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा दालचीनी की चाय हार्ट मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है

पालक(Spinach)

पालक एक पत्तेदार और हरी सब्जी है. पालक को डाइट में शामिल कर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. पालक में फोलेट या फोलिक एसिड होता है, जो कि ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखने में मदद कर सकता है.

बाजरा(Millet)

सर्दियों के मौसम में बाजरे से बनी चीजों को खाएं. ये अनाज फाइबर से भरपूर है और दूसरे अनाजों की तुलना में इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम है. बाजरे से रोटी, लड्डू, खिचड़ी बनाई जा सकती है. बाजरे के साथ दाल या कोई भी फली शामिल करें, इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा.

Also Read: Benefits of Bajra: सर्दियों में अपने डाइट में शामिल करें बाजरा, ऐसे बनाएं बाजरे की रोटी, खिचड़ी और लड्डू आंवला(Gooseberry)

आंवला डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह क्रोमियम से भरपूर होता है. यह ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर करता है. आंवला में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले गुण होते हैं, जो डायबिटीज वाले लोगों को फायदा पहुंचाते हैं.

Also Read: जरूरी है विटामिन बी12 का नॉर्मल लेवल मेंटेन करना, कमी से टूट जाता है शरीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >