Soak Garlic In Water: पानी में लहसुन को भिगोकर खाने के 4 फायदे

Soak Garlic In Water: रातभर पानी में लहसुन को भिगोकर रख दें और सुबह उठते हुए उस लहसुन का खाते हैं तो इसका अच्छा प्रभाव आपके सेहत पर देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं पानी में भीगे हुए लहसुन को खाने के फायदे...

Soak Garlic In Water: पानी में लहसुन को भिगोकर खाने से सेहत को अद्भुत लाभ मिलते हैं. बहुत कम लोग जानते होंगे कि अगर लहसुन की 4 से 5 कलियों को एक कप पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह उसे उठकर खाएं तो शरीर की कई समस्याएं दूर होंगी. चलिए जानते हैं पानी में भीगे हुए लहसुन खाने के फायदे….

लहसुन में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

लहसुन आपको हर भारतीय रसोई में मिल जाएगा. क्योंकि लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ता है और हेल्द को भी दुरुस्त रखता है. डायटीशियन पूनम जी बताती हैं कि लहसुन में कई सारे गुण होते हैं. जैसे कि लहसुन में एंटी-फंगल, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. इसके अलावा लहसुन में विटामिन सी, बी, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा मौजूद होते हैं.

इम्यूनिटी मजबूत करें

लहसुन को पानी में रातभर भिगोकर रख दें और सुबह उसे खाएं तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है. इसके अलावा लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचान में सहयोग करते हैं.

Also Read: रोज अदरक का पानी पीने के ये हैं 5 सबसे बड़े फायदे

पाचन दुरुस्त रखे

रातभर लहसुन को पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठने के बाद उसे खाएं तो इससे पाचन तंत्र पर भी अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा. लहसुन में मौजूद गुण पाचन को दुरुस्त रखता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है. अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है तो रोजाना पानी में भीगे हुए लहसुन खाएं. इससे पेट भी साफ होगा और गैस से भी छुटकारा मिलेगा.

वजन घटाएं

रोज सुबह पानी में भीगा हुआ लहसुन खाने से वजन तेजी से घटता है. अगर आप चाहते हैं को कम समय में वजन को घटा लें तो रोजाना रात में सोने से पहले 5 लहसुन की कलियों का पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठते ही इसे खाएं. ऐसे करने से लहसुन में मौजूद यौगिक वजन तेजी से घटाने में मदद करेंगे.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

लहसुन को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उस लहसुन को खाएं इससे ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल में रहेगा. जो लोग हाई और लो ब्लड प्रेशर से परेशान हैं उन्हें रोजाना पानी में भीगे हुए लहसुन का सेवन करना चाहिए. इस तरह लहसुन खाने से ह्रदय रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन में मैग्नीशियम और फास्फोरस पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर नियंत्रित करते हैं.

Also Read: सोंठ में शहद मिलाकर खाने के ये हैं 5 सबसे अच्छे फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >