Ayurvedic Tips: शरीर में है आयरन की कमी तो अपनाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Tips: शरीर में अगर आयरन की कमी है तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम इस आर्टिकल में बताएंगे आयुर्विदक उपायों के बारे में, जिसे अपनाकर आप आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं.

Ayurvedic Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खान-पान पर विशेष ध्यान नहीं रख पाते हैं. जिसका असर सेहत पर भी पड़ता है. कई बार तो शरीर में आयरन की कमी भी हो जाती है. जिसकी पूर्ति के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान देना होगा. शरीर में आयरन की कमी के कारण आपको थकान, कमजोरी आदि की भी समस्या हो सकती है. लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपको आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताएंगे जिसे अपनाकर आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.

त्रिफला खाएं

शरीर में अगर किसी को आयरन की कमी है तो त्रिफला का सेवन करना शुरू कर दें. अमलाकी (आंवला), बिभीतकी और हरीतकी को त्रिफला कहा जाता है. इसे खाने से शरीर की गंदगी बाहर निकलता है और पाचन में सुधार होता है.

Also Read: PCOS वाली महिलाओं में विटामिन डी की कमी से कौन-कौन सी दिक्कतें होती हैं? डायटिशियन से जानिए

आंवला और शहद खाएं

आयुर्वेद के अनुसार अगर किसी के शरीर में आयरन की कमी है तो उसे एक चम्मच आंवला के साथ-साथ एक चम्मच शहद का सेवन करना चाहिए. इसमें विटामिन्स और आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.

Also Read: Anxiety से जूझ रहे लोगों के लिए बेस्ट हैं ये फ्रूट्स

मेथी के बीज का पानी पिएं

मेथी में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ के लिए काफी लाभकारी होते हैं. मेधी के बीज को पानी में भिगोकर पीने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है. इसे खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन बढ़ जाता है. अगर आप मेथी के बीज का सेवन रोज करते हैं तो इससे आपके शरीर को आयरने के साथ-साथ कई सारे विटामिन्स भी मिल सकता है.

Also Read: कच्चे प्याज में है औषधीय गुण, इसके खाने से दूर रहती हैं ये गंभीर बीमारियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >