तुलसी के सामने खुला करण का काला सच, अब होगा बड़ा धमाका

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जहां तुलसी के सामने करण का झूठ उजागर होगा. नंदिनी को इंसाफ दिलाने के लिए तुलसी कदम उठाएगी, वहीं परी और आर्यन की शादी की चर्चा से कहानी में नया मोड़ आएगा.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ में इन दिनों कहानी जबरदस्त मोड़ पर पहुंच गई है. तुलसी की जिंदगी में एक ऐसा सच दस्तक देने वाला है, जो न सिर्फ उसके रिश्तों की नींव हिला देगा बल्कि पूरे परिवार में हलचल मचा देगा. करण के छिपे झूठ का पर्दाफाश होने के बाद अब तुलसी नंदिनी को इंसाफ दिलाने के लिए मजबूती से खड़ी नजर आएगी, जिससे आने वाले एपिसोड्स में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.

करण की सच्चाई का पहला सुराग

कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब गौतम तुलसी को एक तस्वीर भेजता है. इस तस्वीर में करण एक दूसरी महिला के साथ नजर आता है. गौतम तुलसी को बताता है कि उसने करण की बातें सुनकर उस पर नजर रखनी शुरू की और इसी दौरान यह राज सामने आया. यह जानकर तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है.

घर पहुंची करण की दूसरी पत्नी

इसी बीच करण अपनी दूसरी पत्नी नीयती के साथ घर आता है. अचानक नीयती की तबीयत खराब हो जाती है और करण उसकी देखभाल में लग जाता है. इस दौरान नीयती उसे बताती है कि उसका बेटा घर आ रहा है और वह साथ में डिनर करना चाहती है. करण उसकी बात मान लेता है, लेकिन तुलसी के मन में शक गहराता जाता है.

नंदिनी के सामने आया सच

तुलसी अपनी उलझन लेकर नंदिनी के पास पहुंचती है. वहां वह देखती है कि नंदिनी अकेले में करण की पुरानी तस्वीरों को देख रही है. इसी मौके पर तुलसी उसे करण और नीयती की फोटो दिखाती है। यह तस्वीर देखकर नंदिनी को गहरा झटका लगता है और वह पूरी तरह टूट जाती है.

तुलसी ने लिया बड़ा फैसला

तस्वीर देखने के बाद तुलसी नंदिनी से वादा करती है कि अगर करण ने कोई गलत किया है तो वह उसे सजा दिलाकर रहेगी. तुलसी अब करण का सच सबके सामने लाने के लिए तैयार हो जाती है. हालांकि नंदिनी इस दौरान तुलसी पर सवाल उठाती है, लेकिन तुलसी उसे शांत कराते हुए न्याय दिलाने का भरोसा देती है.

परी और आर्यन की शादी पर नई चर्चा

दूसरी ओर, मिहिर परी को शादी के लिए समझाता है. वह उसे बताता है कि जिंदगी में एक साथी होना जरूरी है और इसी वजह से वह आर्यन का नाम सामने रखता है. यह बात सुनकर परी सोच में पड़ जाती है. जब मिहिर यह बात तुलसी को बताता है तो वह भी चौंक जाती है.

तुलसी को लगा एक और झटका

इसी बीच करण घर से जल्दबाजी में निकलता है, जिसे देखकर तुलसी और भी ज्यादा परेशान हो जाती है. उसके मन में कई सवाल उठने लगते हैं और अब वह सच्चाई जानने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आती है.

यह भी पढ़ें: YRKKH: मां की सच्चाई जान अरमान का फूटा गुस्सा, अभीरा के साथ लिया बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >