'आपकी कला बेकार है', CJP नीट प्रोटेस्ट को न सपोर्ट करने वाले सेलिब्रिटीज पर बोले एक्टर इमरान खान

मुंबई में CJP के नीट प्रोटेस्ट में पहुंचे बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने खुलकर अपनी बात रखी. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जो प्रोटेस्ट को सपोर्ट नहीं कर रहे उसपर एक्टर ने कहा, "अगर आप अपनी राय पर कायम नहीं रह सकते, तो आपकी कला का कोई महत्व नहीं है.

मुंबई की सड़को में सीजेपी (CJP) की नीट प्रोटेस्ट को एक्टर इमरान खान सपोर्ट करते हुए नजर आये. प्रोटेस्ट के दौरान जब मीडिया ने उनसे पूछा की कई एक्टर्स इस आंदोलन का समर्थन नहीं करते और मानते हैं कि कला को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए, तो इसपर इमरान ने कहा, 'अगर आप अपनी राय पर कायम नहीं रह सकते, तो आपकी कला का कोई महत्व नहीं है'.

Imran Khan - आपकी कला का कोई महत्व नहीं है 

प्रदर्शन के दौरान जब इमरान से पूछा गया कि वह उन कलाकारों के बारे में क्या कहना चाहेंगे, जो मानते हैं कि कला और राजनीति का आपस में कोई संबंध नहीं है. इस पर इमरान ने कहा कि सच्ची कला में कलाकार की अपनी सोच और नजरिया दिखाई देता है. इंसान होने के नाते हमारे अपनी राय और सोच होती है. अगर आप अपनी राय पर कायम नहीं रह सकते और अपनी कला में दिल नहीं लगाते तो आपकी कला का कोई महत्व नहीं है.

Imran Khan on Lathicharge and Supporting Students: लाठीचार्ज पर बोले इमरान खान 

इमरान ने सोशल मीडिया पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया था. उन्होंने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की आलोचना करते हुए कहा कि जिस व्यवस्था को छात्रों की सुरक्षा और मदद करनी चाहिए थी, उन्होंने ही उन्हें निराश किया.

उन्होंने लिखा कि छात्रों को प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जबकि वे अपनी मेहनत और अपनी बात रखने के लिए सामने आए थे. उनका कहना था कि छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उन्हें दबाने की कोशिश की गई.

एक्टर ने आगे कहा, 'क्या ये भारत माता की संतानें नहीं है? अगर ये नहीं हैं तो हम किसके लिए भविष्य की रक्षा का दावा करते हैं'? उन्होंने कहा कि अगर वे देश के भविष्य का हिस्सा हैं, तो उनकी आवाज और उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा की, जो प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अनुशासन की उम्मीद करते हैं, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों से उसी स्तर की जवाबदेही की मांग नहीं करते. उनके अनुसार, ऐसी सोच रखने वाले लोग सिर्फ सत्ता का समर्थन करने वाले चापलूस हैं.

About CJP Protest: सीजेपी प्रोटेस्ट के बारे में 

नीट और धर्मेंद्र प्रधान के  रिजाइन को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट को कई जानी-मानी हस्तियों का सपोर्ट मिल रहा है. शबाना आजमी, प्रकाश राज, सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, आलिया भट्ट, सलमान खान, और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई हस्तियों ने इस प्रोटेस्ट को बढ़-चढ़ कर सपोर्ट किया. सोशल मीडिया में बहुत सारे वीडियोस वायरल हो रहे है, जिसमे में पुलिसकर्मियों को छात्रों पर लाठीचार्ज करते और आंसू गैस का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है.

यह भी पढ़े: छात्रों के सपोर्ट में जंतर-मंतर पहुंचीं हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और रचित सिंह, कमल हासन बोले- 'बच्चों को जवाब चाहिए, लाठी नहीं'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >