Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में विलेन युवराज की हो रही फिर से एंट्री, अभीरा और अरमान की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रात में अभीरा की नींद अरमान और उसके दोस्तों की वजह से खराब हो जाती है. दोनों की बीच बहस होती है. दूसरी तरफ विद्या, माधव से एक सवाल पूछती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा को पता चलता है कि बॉयज हॉस्टल में बिजली नहीं है. सारे छात्र वार्डन से शिकायत करते हैं. वार्डन बताती है कि अरमान, रिहान और प्रियांशु ने इंडक्शन कुकर का यूज किया था, जिसके कारण बिजली की दिक्कत हुई. इस दिक्कत को सुलझाने के लिए वार्डन घोषणा करती है कि लड़के ग्रांउड फ्लोर पर रहेंगे और लड़के फर्स्ट फ्लोर रहेंगे. दूसरी तरफ माधव से विद्या पूछती है कि क्या वह उससे गीतांजलि का साइड लेने पर नाराज है. माधव कहता है कि वह उससे नाराज नहीं है और उसे यकीन है कि अभीरा और अरमान जल्द ही मिल जाएंगे.

अभीरा को चिढ़ाता है अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को चिढ़ाता है कि उसकी तेज धड़कनें उसे सुनाई दे रही है. वह उसके करीब आने की कोशिश करता है और तभी आलिया आ जाती है. वह उससे पूछती है कि वह अलमारी के पीछे क्यों छिप रही है. अरमान ये सुनकर अभीरा को चिढ़ाता है और आलिया के सवाल का जवाब देने के लिए कहता है. अभीरा कोई बहाना बनाकर वहां से चली जाती है. रात में अभीरा की नींद अरमान और उसके दोस्तों की वजह से खराब हो जाती है. दोनों की बीच बहस होती है. अरमान और अभीरा एक-दूसरे को बैडमिंटन मैच के लिए चुनौती देते हैं.

युवराज की एंट्री फिर से

अभीरा अपनी टीम बनाती है जिसमें आलिया, लावण्या और कुछ अन्य लड़कियां उसमें शामिल होती है. अभीरा इस चुनौती को लेकर घबराई हुई है. अरमान बैडमिंटन की प्रैक्टिस करती है और अरमान उसकी मदद के लिए आता है. बाद में अभीरा को पता चलता है कि अरमान भी इस मैच में भाग ले रहा है. रिहान और पीजे कहते हैं कि अरमान ने उसे गलत सिखाया होगा क्योंकि वह खुद मैच में भाग ले रहा. अभीरा उससे इस बारे में पूछती है, लेकिन अरमान मना कर देता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा की जिंदगी में आफत लाने के लिए युवराज की एंट्री हो रही है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इन दोनों की शादी करवाएंगे अरमान और अभीरा, हॉस्टल में होगा हंगामा, AbhiMaan को याद आएगा अपना अतीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >