Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या को हुई 10 साल की सजा, अभीरा-अरमान ने साइन किए तलाक के पेपर्स

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि विद्या को 10 साल की सजा सुनाई जाती है. इससे अभीरा और अरमान के रिश्ते में दरार आ जाती है और गुस्से में दोनों तलाक के पेपर्स पर साइन कर देते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को कई सारा ड्रामा देखा, जिसमें अभीरा का नाम शामिल है. दरअसल विद्या की लापरवाही के कारण अभीर का एक्सीडेंट हो जाता है. वह उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय वहां से भाग जाती है. जिससे अभीर की जान खतरे में आ जाती है. गोयनका परिवार को जब सच्चाई का पता चलता है, तब वह न्याय की मांग करता है.

अरमान-अभीरा तलाक के पेपर्स पर करेंगे साइन

इधर अभीरा को जैसे ही पता चलता है कि अभीर का एक्सीडेंट विद्या की वजह से हुआ है. वह उसे कानून के हवाले करने का निर्णय लेती है. हालांकि अरमान अपनी मां के साथ खड़ा है. इस बात को लेकर पति-पत्नी में भयंकर लड़ाई भी होती है. अरमान इतना गुस्सा हो जाता है कि वह तलाक के पेपर्स पर साइन कर देता है. परेशान अभीरा उसे एक बार सोचने के लिए कहती है, लेकिन वह नहीं सुनता है.

विद्या को होती है 10 साल की सजा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा भी तलाक के पेपर्स पर साइन कर देती है. जिससे दोनों का रिश्ता पूरी तरह खत्म हो जाता है. इसके अलावा कोर्ट रूम का ड्रामा भी तेज हो जाता है, क्योंकि विद्या को 10 साल की सजा सुनाई जाती है. फैसला सुनकर वह रोने लगती है और बेहोश हो जाती है. अरमान मदद के लिए दौड़ता हैं. अभीरा यह देखकर खुद को दोषी मानती है. हालांकि एक तरफ उसका भाई है और एक तरफ उसका पति, वह आने वाले दिनों में अभीरा क्या करती है. यह अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को गोयनका हाउस छोड़ने के लिए कहेगा अभीर, रूही बनेगी अपने परिवार का सपोर्ट सिस्टम

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान करेगा तलाक के पेपर्स पर साइन, अभीरा को लगेगा झटका, विद्या की वजह से होगा हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >