Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से गीतांजलि को अपनाने के लिए कहेगा ये शख्स, दादीसा अभीरा को गिफ्ट करेगी अनमोल चीज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि विद्या एक बार फिर यू टर्न लेने वाली है. अब उसे बहू के रूप में गीतांजलि पसंद आने लगी है. ऐसे में वह चाहती है कि अरमान अब उसे उसकी पत्नी होने का सभी अधिकार दें.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर टीवी शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” अपने जबरदस्त एपिसोड्स से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में अभीरा ने अंशुमन मामले में काफी स्ट्रगल किया. उसे अपनी बेटी और परिवार से दूर कुछ महीने जेल में बिताने पड़े. जहां उसके साथ काफी बुरा व्यवहार किया गया. हालांगकि ताजा एपिसोड में, हम देखते हैं कि अरमान अदालत में एक वीडियो दिखाते हैं, जिससे अभीरा बेगुनाह साबित होती है. अभीरा जेल से रिहा हो जाती है और अरमान उसे पोद्दार हाउस ले जाता है. हालांकि, वह अभी भी सदमे में है.

सदमें में है अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ के लेटेस्ट एपिसोड में, हम पोद्दार परिवार के सभी सदस्यों को अभीरा का स्वागत करते हुए देखते हैं. कावेरी आरती करती है और संजय, मनीषा वेलकम करते हैं. मायरा अपनी मां को देखकर काफी खुश है. हालांकि, अभीरा पूरी तरह से खामोश है और सदमे की हालत में है. वह किसी से बात नहीं करती और अपने कमरे में भाग जाती है. वह गिरने ही वाली होती है, लेकिन अरमान उसे बचाने आता है.

विद्या ने फिर मारा यू टर्न

अभीरा की हालत देखकर परिवार में हर कोई चिंतित है. इधर विद्या एक बार फिर यूटर्न मारते हुए देखी जा सकती है. उसे गीतांजलि के लिए काफी बुरा लगता है. वह चाहती है कि अरमान अब अभीरा पर से फोकस हटाकर गीतू को टाइम दें. वह गीतांजलि को अपनी बहू के रूप में पसंद करने लगी है

विद्या चाहती हैं कि अरमान गीतांजलि को अपनी पत्नी होने का अधिकार दें

सीरियल के नए प्रोमो में, हम देखते हैं कि विद्या, अरमान से गीतांजलि को अपनी पत्नी होने का अधिकार देने के लिए कह रही हैं. वह अरमान से कहती है अब वह गीतांजलि के साथ अपनी जिंदगी पर ध्यान दें. फैन्स विद्या के इस यू-टर्न से हैरान हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है में, आगे देखेंगे कि कावेरी, अभीरा को इस गहरे सदमे से बाहर निकालने के लिए मसूरी का रिसॉर्ट गिफ्ट करेगी, जिससे उसका ध्यान भटके.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office: ओवरसीज वॉर 2 फुस्स, बनी YRF स्पाई यूनिवर्स की दूसरी सबसे कम कमाऊ फिल्म, इन 3 के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >