Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के लिए क्रेजी हुई रूही, रोहित को तलाक देने का किया फैसला, क्या अभीरा करेगी उसकी मदद

ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित के वापस आने से कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है. शो में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा को देखकर रूही को अच्छा नहीं लगेगे. रूही आउटहाउस में शिफ्ट होने का फैसला करेगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में खूब सारा ड्रामा दिखाया जाएगा. सीरियल में दिखाया जा रहा कि रोहित अपने भाई अरमान से नाराज है और अभीरा उनके बीच सबकुछ ठीक करने में लगी हुई है. रूही के मन में रोहित के लिए कुछ नहीं है. हालांकि दादी सा के कहने पर वो पोद्दार हाउस आ गई है. रोहित, अभीरा को अरमान पर भरोसा नहीं करने के लिए कहता है. अभीरा इस बात पर अड़ी है कि वो दोनों भाईयों के बीच सुलह करा के ही दम लेगी.

आउटहाउस में शिफ्ट होगी रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही को अभीरा वॉर्निंग देगी कि वो अरमान से दूर रहे और अपने पति पर ध्यान दें. रूही पर इसका कोई असर नहीं होगा और वो आउटहाउस शिफ्ट होगी, ताकि वो अरमान और अभीर पर नजर रख सकें. रूही की इस आदत से रोहित काफी नाराज हो जाएगा और उससे तलाक की मांग करेगा. वहीं, रूही का परिवार भी चाहेगा कि रूही, रोहित के साथ अपनी शादी को खत्म कर दें. वो तलाक के लिए अर्जी दाखिल करेंगे और अभीरा, रूही की वकील बनेगी.

Also Read- पिता ऋषि कपूर की मौत पर क्यों नहीं रोए रणबीर कपूर, कहा- जब पता चला ये उनकी आखिरी रात है तब…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रोहित को तलाक देगी रूही

अभीरा नहीं चाहती कि रूही और रोहित अलग हो और वो रूही की वकील होने के नाते उसे समझाएगी. अभीरा उससे पूछेगी कि अगर रोहित इस रिश्ते को एक और मौका देना चाहेगा तो. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही ये बात पर ध्यान नहीं देगी. रूही अभी भी अरमान से प्यार करती है और वो तलाक के पेपर्स पर बिना देर किए ही साइन कर देगी. अभीरा इस बात से चौंक जाएगी. क्या रोहित और रूही का तलाक होगा. क्या अभीरा, रूही को समझा पाएगी. क्या रोहित अपने प्यार से रूही का मन बदल पाएगा. आने वाला एपिसोड दर्शकों को कहानी से बांध कर रखेगा.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >