Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कार्तिक-नायरा के प्यार को दोहराएंगे अभीरा-अरमान, रूही को होगी जलन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि इतिहास फिर से हमारे सामने आएगा, क्योंकि अभीरा और अरमान कार्तिक-नायरा के नक्शेकदम पर चलेंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, रोमित राज और गर्विता संधवानी का पॉपुलर टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दिल जीत रहा है. लेटेस्ट कहानी अरमान और अभीरा के प्यार पर बेस्ड है. दादीसा ने अभीरा को पोद्दार परिवार की बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है और एक ग्रैंड शादी करवाने की प्लानिंग की है. रूही को लगता है कि दादीसा ने उसकी पीठ में छुरा घोंप दिया है और वह शादी रोकने के लिए कुछ भी करेगी. हालांकि दादीसा को रूही के बुरे इरादों का पता चल जाएगा, वह ऐसा कुछ होने नहीं देगी, क्योंकि रोहित को दोबारा कोई परेशानी में नहीं देख सकती.

कार्तिक-नायरा के प्यार को दोहराते हैं अभीरा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, अरमान और अभीरा एक साथ तीज का सेलिब्रेशन करते दिखाई देंगे. दोनों कार्तिक और नायरा के प्यार को दोहराते हैं. दरअसल अरमान और अभीरा एक साथ फास्टिंग करते हैं. पूजा के बाद जब अभीरा अरमान के पैर छूती है, तो वो भी बदले में उसका पैर छू लेता है और अपने प्यार और जीवन में समानता दिखाता है. अरमान और अभीरा एक दूसरे से प्यार करने का वादा करते हैं.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

रूही अरमान को पाने के लिए चलेगी बड़ी चाल

दूसरी ओर, रूही रोहित के साथ झूठा प्यार का खेल जारी रखेगी. वह विश्वास दिलाएगी कि वह उससे प्यार करती है, लेकिन, असल में वह अरमान को अपनी जिंदगी में वापस लाने के लिए रोहित का इस्तेमाल कर रही है. वो अभीरा को अमरान की जिंदगी से निकालने के लिए कुछ भी करेगी. आने वाले एपिसोड में काफी ट्विस्ट आने वाले हैं. क्या अभीरा-अरमान खुशी-खुशी अपनी शादी एंजॉय करेंगे या फिर रूही कोई बड़ा ड्रामा करेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया नए शो से टीवी स्क्रीन पर करेंगे वापसी, बोले- रोमांच के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >