Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और मेहर की होगी सगाई, अभीरा का नाम सुनते ही रोने लगेगी मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान से मेहर सगाई की बात कहती है. अरमान सगाई के लिए मान जाता है. सगाई की तैयारी के बीच पार्टी में मनीषा अपनी अमीरी का दिखावा काजल के सामने करती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और मेहर की साइकिल रेस से होती है. मेहर, अरमान को ताना मारती है कि वह कभी जीत नहीं सकता. अरमान शांत लेकिन मजबूत जवाब देता है कि उसने अब हारना छोड़ दिया है. रेस के दौरान मेहर गिर जाती है और अरमान रेस जीत जाता है, लेकिन जीत के बाद उसे एहसास होता है कि मेहर पीछे रह गई है. थोड़ी देर बाद मेहर, अरमान के सामने आती है और गुस्से में कहती है कि उसने यह तक नहीं देखा कि वह ठीक है या नहीं. अरमान कहता है कि उसने अब पीछे देखना छोड़ दिया है. बात सगाई तक पहुंच जाती है. मेहर सवाल उठाती है, लेकिन अरमान भरोसा दिलाता है कि उसके पास अंगूठी है और वह सगाई के लिए तैयार है.

अरमान की होगी सगाई

दूसरी तरफ अभीरा, राधा श्याम जी को याद कर परेशान हो जाती है. मुक्ति उससे पूछती है कि क्या हुआ और खुद को दोषी मान लेती है. अभीरा उसे समझाती है कि यह उसकी अपनी गलती है और मुक्ति को चिंता करने की जरूरत नहीं. दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में अरमान और मेहर की सगाई की तैयारी होती है. अरमान सगाई के लिए तैयार होता है. काजल उसे जल्दी करने को कहती है और अंगूठियों के बारे में पूछती है. मायरा अपने कपड़ों को लेकर कंफ्यूज होती है. मायरा को अपने चेहरे पर पिंपल दिख जाता है और वह पार्टी में जाने से मना कर देती है. हालांकि अरमान उसे सगाई में आने के लिए मना लेता है.

मनीषा देगी काजल को ताना

पार्टी में मनीषा अपनी अमीरी दिखाती है और काजल को सोने की चूड़ी देकर ताना मारती है. काजल बात समझ जाती है, लेकिन संजय को लगता है कि उसकी पत्नी काजल की मदद कर रही है. विद्या और काजल, मनीषा को दिखावा करने से मना करती है. मनीषा कहती है कि उसने मनोज का साथ तब दिया जब सबने उस पर शक किया. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि सगाई में विद्या, अरमान की तारीफ करते हुए मायरा की परवरिश का पूरा क्रेडिट उसे दे देती है. तभी तान्या कहती है कि मां का भी बड़ा रोल होता है. यह सुनते ही मायरा रोते हुए वहां से भाग जाती है. अरमान गुस्से में तान्या को घूरता रह जाता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में आया 8 साल का लीप, फिर से अलग हुए अरमान-अभीरा, मायरा और वाणी हो गई बड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >