Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान की शादी होने से पहले ही टूटी, क्या अब रूही बनेगी पोद्दार परिवार की बड़ी बहू

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा के बेहोश होने के बाद डॉक्टर उसका इलाज करते हैं. रूही के हाथ उसकी रिपोर्ट लग जाती है और वो एक शॉकिंग न्यूज सबको बताती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai twists: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि मनीष जान गया है कि अभीरा ही अक्षरा की बेटी है. हालांकि वो इस बारे में किसी को नहीं बताता. दूसरी तरफ रूही किसी भी हाल में अभीरा और अरमान की शादी तोड़ना चाहती है. रूही इसके लिए बड़ा प्लान बनाती है और वो इसमें सफल भी हो जाती है.

रूही करेगी बड़ी खुलासा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आपने देखा कि अभीरा संगीत समारोह के दौरान बेहोश हो जाती है. उसे घर लाया जाता है और डॉक्टर उसे देखने के लिए आते हैं. कुछ टेस्ट होते है और डॉक्टर पोद्दार परिवार को एक चौंकाने वाली बात बताते है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही के हाथ अभीरा की रिपोर्ट लग जाएगी. जिसके बाद रूही, अरमान से कहेगी कि अभीरा कभी मां नहीं बन सकती है.

अभीरा को होगी इस बात की गलतफहमी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार के सामने अभीरा की रिपोर्ट आ जाएगी. पूरी फैमिली शॉक्ड में होगी. विद्या और दादी सा अब इस शादी के खिलाफ हो जाएगी. विद्या अपने बेटे को उससे शादी करने से मना कर देगी. संजय कहेगी कि अभीरा फैनिली डिर्जव ही नहीं करती. वहीं. अभीरा, अरमान को देखेगी जो अभी तक शॉक में होगा. अभीरा को ये पसंद नहीं आएगा कि अरमान ने एक शब्द भी क्यों नहीं बोला. मनीष, अभीरा का स्टैंड लेगा कि और अभीरा से कहेगा पोद्दार परिवार में सबका दिल पत्थर का है. वो उसे वहां से ले जाएगा और अभीरा, अरमान को देखेगी. अभीरा को लगेगा कि अरमान के लिए बच्चे ही जरूरी है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >