Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार परिवार का ये सदस्य बना विलेन, अक्षरा की बेटी है अभीरा, रूही के सामने खुला राज

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि डॉक्टर रूही के जांच करते हैं और सबको बताते है कि वो मां बनने वाली है. हर कोई बेहद खुश हो जाता है और जश्न मनाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज रात के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा पर गुस्सा करता है. अरमान कहता है वो इस परिवार को अपना मानता है, भले ही ये परिवार उसे कभी ना अपनाएं. अरमान गुस्से में कार में बैठकर चला जाता है और अभीरा उसे मनाने के लिए पीछे जाती है. रूही उन दोनों के पीछे जाती है और बेहोश हो जाती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा साइड मिरर से देखती है कि रूही बेहोश होकर नीचे गिर गई. वो उसकी हेल्प के लिए जाती है और तभी परिवार के सारे लोग आ जाते हैं. रूही के इस हाल का जिम्मेदार विद्या को अभीरा ठहराती है और उसे डांटती है.

कौन सी गुड न्यूज मिलेगी पोद्दार परिवार को

डॉक्टर रूही के जांच करते हैं और सबको बताते है कि वो मां बनने वाली है. हर कोई बेहद खुश हो जाता है और जश्न मनाता है. अभीरा और अरमान, रूही और रोहित को बधाई देने जाते है और विद्या आ जाती है. वो रूही को लेकर अंदर चली जाती है और कहती है उसे पूजा की तैयारी करनी है.

मनीष के बाद किसे पता चलेगा अभीरा के अतीत के बारे में

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संजय को पता चल जाएगा कि मनीष ने आधी प्रॉपर्टी अभीरा को दे दी है. संजय जान जाएगा कि अभीरा, मनीष की पोती है.

अब संजय कौन सी नयी चाल चलेगा

संजय, आरोही, अक्षरा और रूही के बारे में जान जाएगा. वो अभीरा का गोयनका से क्या रिश्ता है बताकर उसके लिए नयी दिक्कतें लाएगा. वहीं, अभीरा और रूही सबकुछ भूल कर नयी शुरूआत करेगी, लेकिन संजय दोनों को सच्चाई बताकर सब कुछ खराब कर देगा. रूही सच्चाई जानकर कैसे रिएक्ट करेगी, ये देखने लायक होगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मां बनने वाली है रूही, अभीरा को दुख पहुंचाने के लिए रोहित की पत्नी करेगी ये काम

Also Read Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा 3 महीने का लीप, रूही होगी प्रेग्नेंट, अरमान-अभीरा के बीच बढ़ेगा तनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >