‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बढ़ेगा हंगामा, मेहर की मौत का आरोप मायरा पर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. मेहर की मौत के बाद मायरा पर हत्या का आरोप लगेगा और उसे रीमांड होम भेज दिया जाएगा. अभीरा की हालत बिगड़ जाएगी, जबकि अरमान हर मुश्किल में अपनी बेटी का साथ देता नजर आएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा लेकर आने वाला है. कहानी में मेहर का सच सामने आने के बाद अब घटनाएं तेजी से बदल रही हैं. अपकमिंग ट्रैक में मेहर, मायरा और मुक्ति की जिंदगी में ऐसा तूफान लाएगी, जिससे पूरा पोद्दार परिवार हिल जाएगा.

होस्टल में हाई वोल्टेज ड्रामा

कहानी के मुताबिक, मेहर मायरा को मारने के इरादे से होस्टल पहुंचती है. वहां मौजूद मायरा और मुक्ति अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागती नजर आएंगी. दोनों वॉर्डन के कमरे तक पहुंचती हैं, लेकिन मेहर उनका पीछा नहीं छोड़ती. इसी बीच माहौल और भी तनावपूर्ण हो जाता है.

अरमान और अभीरा की एंट्री

दूसरी ओर, अरमान और अभीरा भी अपनी बेटी की तलाश में होस्टल पहुंचते हैं. गार्ड और वॉर्डन से पूछताछ के बीच उन्हें घायल ड्राइवर मिलता है, जो स्थिति की गंभीरता बताता है. दोनों मायरा को खोजने में जुट जाते हैं.

आमने-सामने होंगी मायरा और मेहर

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब मायरा और मेहर आमने-सामने होती हैं. मायरा डर और गुस्से के बीच मेहर का सामना करती है. मेहर हमला करने के लिए आगे बढ़ती है, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से सीढ़ियों से गिर जाती है.

मेहर की मौत से बढ़ेगा सस्पेंस

सीढ़ियों से गिरने के बाद मेहर की मौत हो जाती है. मौके पर पहुंचे सभी लोगों को यही लगता है कि मायरा ने मेहर को धक्का दिया है. यहीं से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है और मायरा पर हत्या का आरोप लग जाता है.

मायरा जाएगी रीमांड होम

मामले में वॉर्डन की गवाही मायरा के खिलाफ जाती है, जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में ले लेती है. मायरा को रीमांड होम भेजा जाता है. इस मुश्किल वक्त में अरमान अपनी बेटी के साथ खड़ा नजर आएगा और उसे संभालने की कोशिश करेगा.

अभीरा की बिगड़ेगी हालत

मायरा को इस हालत में देखकर अभीरा टूट जाती है. उसकी तबीयत अचानक बिगड़ जाती है और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है. वह होश में आने की कोशिश करती है, लेकिन कमजोर हालत उसे उठने नहीं देती.

पूछताछ में मायरा खामोश

आखिर में पुलिस मायरा से मेहर की मौत को लेकर पूछताछ करती है, लेकिन वह कुछ भी बोल नहीं पाती. तभी अरमान आगे आकर पूछताछ रुकवाता है और मायरा को सहारा देता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सच्चाई कैसे सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे इस एक्टर के साथ अचानक पहुंची वैष्णो देवी धाम, तस्वीरें वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >