Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: प्रेग्नेंट है अभीरा, पोद्दार हाउस में आएगा एक छोटा सा मेहमान, क्या दादी सा मानेगी उसे बहू

ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. सीरियल में अभीरा एक बहुत बड़ा गुडन्यूज पोद्दार हाउस को देने वाली है. इस खुशखबरी से अरमान की जिंदगी बदलने वाली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने मिलेगा. फिलहाल सीरियल में दिखाया जा रहा है कि रोहित और अरमान के बीच अभीरा सबकुछ ठीक करने के लिए लगी है. रोहित को लगता है अरमान ने उसे रूही और अपने बारे में ना बताकर गलती की है. रूही, अरमान से प्यार करती है और रोहित, रूही से. रोहित ये सच्चाई जानकर घर छोड़कर चला गया था और अब वापस फिर से पोद्दार हाउस आ गया है. रोहित के नाम पर दादी सा अरमान को दुख पहुंचाने में लगी है.

अभीरा खेलेगी एक बड़ा मास्टर कार्ड

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा एक-दूसरे को पाकर खुश है. दोनों अब एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बन गए है. वहीं, रोहित, अरमान को अब अपना भाई नहीं मानता. अभीरा पूरी कोशिश में लगी है कि दोनों भाईयों के बीच सबकुछ ठीक हो जाए और उनके रिश्ते ठीक हो जाए. अभीरा एक बड़ा मास्टर कार्ड खेलेगी, जिसकी वजह से रोहित को अरमान को माफ करना पड़ेगा. मेकर्स जल्द ही सीरियल में अभीरा का प्रेग्नेंसी ट्रैक लेकर आने वाले हैं.

Also Read- पिता ऋषि कपूर की मौत पर क्यों नहीं रोए रणबीर कपूर, कहा- जब पता चला ये उनकी आखिरी रात है तब…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

प्रेग्नेंट है अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अरमान को बताकर सरप्राइज देगी. ये गुडन्यूज सुनकर अरमान काफी खुश हो जाएगा. अभीरा के मां बनने वाले ट्रैक से कहानी में बड़ा बदलाव आएगा. क्या रोहित ये खुशखबरी सुनकर अरमान को माफ करेगा. क्या दादी सा अभीरा को अपनी बहू मानेगी. क्या रूही, अरमान और अभीरा को खुशी से रहने देगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प और टर्न एंड ट्विस्ट से भरा होगा.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >