Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान संग अपनी शादी तोड़ देगी अभीरा, रूही नहीं ये शख्स बनेगा उनके प्यार का दुश्मन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. दर्शक अभीरा और अरमान के बीच प्यार भरी नोकझोंक को पसंद कर रहे हैं. अब एक नया ट्विस्ट सीरियल में आ��े वाला है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान की सगाई हो जाती है. अभीरा सबके सामने ये बता देती है कि रिंग नकली है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान की शादी की तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ है. अभीरा खुश है उसकी शादी अरमान से होने वाली है. वहीं, रूही के झूठ का भी पर्दाफाश हो गया है. रोहित को पता चल गया है कि रूही ने ही अंगूठी चुराया था.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान से अपने पैसे से शादी करने का अभीरा का सपना पूरा हो जाता है. उसे लोन मिल जाता है और इससे वो इतनी खुश होती है कि वो दादी सा को गले लगा लेती है. लोन मिलने के बाद अभीरा अब अपनी शर्तों पर अरमान से शादी करने के लिए तैयार है. अभीरा को ऐसे लगाते देख पूरा पोद्दार परिवार खुश हो जाता है.

अरमान और अभीरा शेयर करेंगे रोमांटिक पल

अभीरा से मिलने अरमान गेस्ट हाउस में उसके कमरे में आ जाता है. अरमान उसे अपने करीब लाने का कोशिश करता है. जैसे ही अरमान उसे किस करने के लिए झुकता है, अभीरा अपनी आंखें बंद कर लेती है. अरमान उसे देखकर मुस्कुराने लगता है. ये हरकत से अभीरा उसपर झूठा गुस्सा करती है. जिसके बाद अभीरा किस कैसे किया जाता है, ये सिखाती है. जिसके बाद अभीरा उसे किस कर लेती है.

क्या अरमान और अभीरा की नहीं होगी शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संजय, अभीरा के कान भरेगा कि वो पोद्दार हाउस की बहू बनने लायक नहीं है. जिसके बाद वो अरमान से शादी तोड़ने का फैसला करेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >