Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में गुंजेगी किलकारियां, ये बनेगी मां, इन 3 शख्स को गायब देख चौंक जाएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए है. आने वाले एपिसोड में जहां दादीसा अभीरा और मायरा को मसूरी लेकर चली जाती है. इधर तान्या घरवालों को अपनी प्रग्नेंसी न्यूज देगी. जिससे सब खुशी से झूम उठेंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं. अरमान एक बार फिर अपनी एक्स वाइफ का साथ देगा. वह उसके मुश्किल वक्त में खड़ा रहेगा. उधर, दादीसा भी अभीरा की हालत देखकर दुखी होती हैं. वह उसे मसूरी के अपने रिसॉर्ट में भेजने की प्लानिंग बनाती हैं. उसे लगता है कि हवा बदलेगा, तो वह धीरे धीरे ठीक हो जाएगी. दादीसा जानती हैं कि अरमान उनकी बात नहीं मानेगा, इसलिए वह मायरा से कहती हैं कि वह यह बात पापा को न बताए.

गीतांजलि अभीरा से पूछती है ये सवाल

दादीसा और मायरा बाद में अभीरा से मिलने उसके कमरे में जाती हैं, लेकिन वह वहां नहीं रहती है. जिससे दोनों चिंता में रहती हैं. हालांकि मायरा अलमारी खोलती है, जिसमें अभीरा छिपी रहती है. अभीरा की खामोश पीड़ा देखकर उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. इधर गीतांजलि अरमान से पूछती है कि क्या वह अभीरा के कमरे के बाहर रात बिताने की योजना बना रहा है. अरमान कहता है कि अभीरा उसकी जिम्मेदारी है और तलाक का कागज भी उसे बदल नहीं सकता. गीतांजलि हैरान और परेशान हो जाती है.

तान्या पोद्दार हाउस को सुनाएगी खुशखबरी

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार पोद्दार हाउस में किलकारियां गुंजने वाली है, क्योंकि तान्या सबको गुडन्यूज देगी. वह कृष के बच्चे की मां बनने वाली है. इस खबर से पूरा घर खुश हो जाएगा और उसके ढेर सारी बधाइयां देगा. जैसे सबने अभीरा और रूही की देखभाल की थी, उसे भी वहीं ट्रीटमेंट मिलेगा. इस बीच, दादीसा किसी को बिना बताए अभीरा और मायरा को अपने साथ मसूरी ले जाती हैं. अगली सुबह, अरमान को पता चलता है कि वे तीनों गायब हैं और मायरा के कमरे में एक चिट्ठी मिलती है, जिसमें लिखा होता है कि वे चले गए हैं. हालांकि कहां गए है, यह नहीं लिखा होता है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 First Review: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, हिट हुई या फुस्स, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >