Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये 2 शख्स अभीरा को मानेंगे अंशुमन की मौत का जिम्मेदार, लगाएंगे जहर देने का आरोप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो के आने वाले एपिसोड में अंशुमन की मौत का ट्रैक दिखाया जाएगा. कृष और तान्या अभीरा पर इल्जाम लगाएंगे और कहेंगे कि आपने मेरे भाई को जहर दिया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सबसे लंबे समय से चल रहा और बेहद पसंद किया जाने वाला शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दमदार कहानी और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से दर्शकों को बांधे रखता है. अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा के लिए मशहूर इस शो के मौजूदा ट्रैक ने दर्शकों को हैरान और दुखी कर दिया है.

अभीरा पर टूटा दुखों का पहाड़

ये रिश्ता क्या कहलाता है के हाल ही के एपिसोड्स में अभीरा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट जाता है. उसकी दुनिया तब बिखर जाती है, जब वह अपने इकलौते सच्चे दोस्त अंशुमान को खो देती है. अंशुमान की अचानक मौत उसे पूरी तरह तोड़ देती है. उसे टूटता देख, अरमान उसे दिलासा देने के लिए आगे आता है. दिल टूटने के इस पल में, अभीरा अरमान के फीलिंग्स को देखती है.

ये दो शख्स अभीरा को मानेंगे अंशुमन की मौत का जिम्मेदार

अंशुमन की अचानक मौत ने पोद्दार परिवार को भी तोड़ दिया है और चारों ओर गम का माहौल है. सभी लोग इस दुख से उबरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक चौंकाने वाला मोड़ देखने को मिलेगा. अंशुमान की मौत से जूझ रही अभीरा पर कई गंभीर आरोप लगने वाले हैं. हालात तब और बिगड़ जाते हैं, जब तान्या और कृष अंशुमान की मौत के लिए अभीरा को जिंम्मेदार ठहराते हैं.

अभीरा पर लगेगा अंशुमन को जहर देने का आरोप

ये रिश्ता क्या कललाता है के ट्रैक के मुताबिक, अंशुमान एक कॉफी शॉप में अपनी जान गंवा देता है और इसी गुस्से में तान्या और कृष अभीरा पर उसे जहर देने का आरोप लगाते हैं. वे अंशुमान की जान लेने का आरोप लगाते हैं, जिससे सभी दंग रह जाते हैं. यह आरोप अभीरा के लिए एक बड़ा झटका है.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 8: कछूए की चाल चलकर 200 करोड़ क्लब में पहुंची वॉर 2, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >