Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि की मौत के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा लीप, अभीरा-अरमान रहेंगे साथ

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है में गीतांजलि की मौत होने वाली है. जी हां, मेकर्स उसका ट्रैक शो से खत्म कर रहे हैं. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपने रिसॉर्ट का प्रमोशन फूड फेस्टिवल में करने में लगी हुई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक चौंकाने वाला ट्विस्ट आने वाला है, जिसके बारे में दर्शकों ने सोचा नहीं होगा. सीरियल में गीतांजलि की एंट्री से नया टर्न देखने को मिला था. अब मेकर्स गीतांजलि का किरदार खत्म करने वाले हैं. एक्ट्रेस रुहीन अली ने भी ये कंफर्म कर दिया है. इस बीच लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पुजारी अरमान और गीतांजलि के हाथ में धागा बांधता है और उन्हें मन्नत मांगने के लिए कहता है. गीतांजलि सोचती है कि अरमान उसे स्वीकार कर लें, जबकि अरमान मांगता है कि वह अभीरा के साथ फिर से हो जाए. गीतांजलि, अरमान के मन की बात से अनजान है.

अभीरा और अरमान का दिखेगा खास बॉन्ड

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा फूड फेस्टिवल में अपने रिसॉर्ट का प्रमोशन करने में लगी हुई है. इसमें वह स्थानीय व्यंजन गेस्ट को परोसती है, ताकि वह उसे पसंद करे. इसके अलावा अभीरा, मायरा के साथ मिलकर डांस भी करती है. एक सीन में अभीरा, अरमान की बाहों में गिर जाती है, जिसके बाद दोनों असहज हो जाते हैं. हालांकि दोनों के बीच का बॉन्ड गेस्ट नजरअंदाज नहीं कर पाते. दूसरी तरफ तान्या अपने ट्रेनर के सख्त डाइट और सप्लीमेंट इंजेक्शन लेने से इनकार करने के बाद बेहोश हो जाती है.

गीतांजलि की मौत के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा लीप

शो के प्रीकैप में एक आवाज सुनाई देता है कि अभीरा और अरमान की लाइफ हमेशा के लिए बदलने वाली है. अरमान और अभीरा की किस्मत ने उनके लिए कुछ बड़ा सोचकर रखा है. गीतांजलि की मौत का ट्रैक काफी इमोशनल होने वाला है. उसकी मौत की वजह से अरमान खुद को दोषी मानेगा. ये भी कहा जा रहा कि शो में गीतांजलि की मौत के बाद शो में एक छोटा सा लीप आएगा. लीप के बाद अभीरा और अरमान एक हो जाएंगे.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: अंशुमन के बाद इस किरदार का शो से कटेगा पत्ता, अरमान-अभीरा की जिंदगी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >