Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित हर बात पर रूही पर गुस्सा हो जाता है. रूही भी उसकी बातों का इस बार तगड़ा जवाब देती है. वहीं, दादी सा को लग रहा कि रोहित फर्म संभाल नहीं पा रहा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा के बीच सबकुछ ठीक हो गया है. अभीरा हर संभव प्रयास कर रही, ताकि रोहित और अरमान का बॉन्ड ठीक हो जाए. कबड्डी मैच के पीछे भी अभीरा का यही मकसद था कि रोहित सारी पुरानी बात भूल जाए और अरमान को अपना लें. वहीं, रूही का ड्रामा खत्म नहीं होता. रूही, अरमान को पाने में लगी है और इस वजह से वो रोहित को नाराज करती रहती है. दादी सा भी अरमान और अभीरा की जिंदगी में नयी-नयी दिक्कतें लाती रहती है.

रूही ने रोहित को दिया करारा जवाब

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित, रूही से नाराज है क्योंकि उसने अपने और अरमान के रिश्ते के बारे में उसे कुछ नहीं बताया. इस बात के लिए रोहित बात-बात पर रूही पर गुस्सा करता रहता है. हालांकि रूही का सब्र टूट गया और उसने रोहित को करारा जवाब दिया. रूही, रोहित से कहती है कि वो कायर है जो अपनी शादी में आई पहली प्रॉब्लम को जानकर घर छोड़कर भाग गया. साथ ही वो उसे बताती है कि अब वो अपने घर लौट जाएगी. वो सिर्फ उसके लिए पोद्दार हाउस आई थी. अब जब वो पूरी तरह से ठीक हो गया है तो वो गोयनका हाउस चली जाएगी.

Also Read- पिता ऋषि कपूर की मौत पर क्यों नहीं रोए रणबीर कपूर, कहा- जब पता चला ये उनकी आखिरी रात है तब…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

संजय बुन रहा अरमान-रोहित को लेकर नया जाल

वहीं, दादी सा और संजय बात करते हैं कि रोहित फर्म और क्लाइंट्स को अच्छे से संभाल नहीं पा रहा. दादी सा कहती है अरमान जिस तरह से सबकुछ संभालता था, रोहित वैसा नहीं कर पा रहा. दादी सा को फर्म को लेकर चिंता सताती है. वहीं, संजय, काजल से बात करता है कि वो चाहता है कि अभीरा और अरमान की शादी हो जाए और दोनों दूर चले जाए. दोनों पास आएंगे तो दादी सा उन्हें पोद्दार हाउस से दूर कर देगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि संजय कहता है कि वो चाहता है कि रूही भी रोहित को छोड़ कर चली जाए और इसका सारा दोष रोहित के सिर आए. ऐसे में अरमान और रोहित दोनों ही पोद्दार हाउस से बाहर हो जाएंगे. उसके बाद पोद्दार फर्म उसे मिल जाए.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >