Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा का बनेगा तमाशा, दादी सा को मिलेगा सुकून, अरमान करेगा रूही से मुलाकात

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कोर्ट में अभीरा के साथ जो होता है, उसे अरमान नहीं देखता है. अरमान, रूही की मदद के लिए जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नये ट्विस्ट को देखकर फैंस काफी उत्साहित है. अभीरा ने दादी सा की बातों को एक चैंलेज के रूप में ले लिया है. वह अब एक सफल वकील बनने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. उसे अपना पहला केस मिल गया है और इसमें उसकी मदद अरमान ने की है. अभीरा इसे जीतने के लिए पूरी तैयारी कर रही है. कावेरी और फुफासा उसके पीछे पड़े है और उसका करियर खराब करना चाहते हैं. दोनों नहीं चाहते कि अभीरा एक सफल वकील बन पाए.

अभीरा का बनेगा तमाशा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि फुफासा अभीरा के क्लाइंट के पास जाते हैं और उसे अभीरा को अपना वकील ना बनाने के लिए कहते है. हालांकि फुफा सा की चाल सफल नहीं हो पाती है. अभीरा जैसे ही कोर्ट में जाती है जज उसकी ओर एक लिफाफा फेंकते हैं. लिफाफे में पैसे और एक चिट होती है जिसमें लिखा होता है कि अगर वह उसे केस जितवा देता है, तो उसे भविष्य में बहुत सारा पैसा मिलेगा. अभीरा पर रिश्वत देने का आरोप लगता है और उसे कोर्ट के अंदर आने से मना कर दिया जाता है. कावेरी को ये सारी चीजें फुफासा वीडियो कॉल पर दिखाते हैं. कावेरी कहती है वो उसे बर्बाद होते देखना चाहती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा की जान खतरे में पड़ी, माधव नहीं ये खास इंसान बचाएगा उसकी जान

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

अरमान लड़ेगा रूही का केस

अभीरा के साथ ये जो कुछ होता है, अरमान ये देख नहीं पाता क्योंकि वो वहां मौजूद नहीं था. कावेरी ने उसे रूही से मिलने भेजा होता है. रूही के दादा मनीष ने उसके और अरमान की शादी के लिए पैसे लिए थे और अब बेघर हो गए है. वो वकील खोज रही है. ऐसे में अरमान उससे मिलने आता है. अरमान उसे विश्वास दिलाता है कि वो उसका केस लड़ेगा. क्या होगा जब अभीरा को पता चलेगा कि अरमान, रूही की मदद कर रहा है. क्या उनके बीच फिर से गलतफहमी पैदा होगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या होगा आगे, ये सस्पेंस बरकरार है

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा पर अरमान का फूटा गुस्सा, माधव और विद्या को एक करने के मिशन पर निकली अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >