कोर्ट में बेइज्जती का शिकार होगा अरमान, याददाश्त खोने से अभीरा की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. कोर्ट जाने से पहले अरमान की तबीयत बिगड़ जाएगी और बाद में उसे अपमान का सामना करना पड़ेगा. वहीं मेमोरी लॉस का नया ट्विस्ट अभीरा की जिंदगी में बड़ा तूफान लेकर आएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामे के जरिए दर्शकों को बांधे रखने की कोशिश कर रहा है. आने वाले एपिसोड में अभीरा और अरमान की जिंदगी में एक के बाद एक ऐसी घटनाएं होने वाली हैं, जो उनके रिश्ते और भविष्य दोनों को प्रभावित कर सकती हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के हालिया ट्रैक में देखा गया कि अरमान और अभीरा नई शुरुआत करने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि परिस्थितियां लगातार उनके खिलाफ जाती नजर आ रही हैं. परिवार से दूरी और पेशेवर चुनौतियों के बीच अरमान अपने केस की तैयारी में जुटा है, लेकिन बढ़ते तनाव का असर उसकी सेहत पर भी पड़ने लगता है.

कोर्ट जाने से पहले बिगड़ी अरमान की तबीयत

आने वाले एपिसोड में कोर्ट के लिए निकलने से पहले अरमान की तबीयत अचानक खराब हो जाएगी. कमजोरी और चक्कर आने के कारण वह बेहोश हो जाएगा. ऐसे में अभीरा उसे आराम करने की सलाह देगी और खुद कोर्ट में मामला संभालने का फैसला करेगी. अरमान की गैरमौजूदगी में अभिरा पर जिम्मेदारियों का बोझ और बढ़ जाएगा.

कोर्ट में अरमान का उड़ाया जाएगा मजाक

कुछ समय बाद होश में आते ही अरमान सीधे कोर्ट पहुंच जाएगा. लेकिन वहां उसका स्वागत सम्मान से नहीं, बल्कि तानों और मजाक से होगा. लोगों की बातें सुनकर अरमान को गहरा झटका लगेगा. यह स्थिति उसके आत्मविश्वास को भी प्रभावित करेगी. हालांकि अभीरा उसका साथ देती नजर आएगी और उसके खिलाफ बोलने वालों को करारा जवाब देगी.

कहानी में आएगा बड़ा भावनात्मक मोड़

शो में जल्द ही एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है. अपनी बेटियों के साथ समय बिताने के दौरान अरमान के साथ एक गंभीर हादसा होने की आशंका दिखाई गई है. इसके बाद उसकी याददाश्त पर असर पड़ सकता है. बताया जा रहा है कि अरमान अपने करीबियों को पहचानने से इनकार कर देगा, जिससे अभीरा पूरी तरह टूट जाएगी.

क्या फिर एक होंगे अभीरा और अरमान?

अरमान की बिगड़ती हालत के बाद कावेरी परिवार को फिर से एकजुट करने की कोशिश करेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभीरा और अरमान इस मुश्किल दौर से बाहर निकल पाएंगे या उनकी जिंदगी में नई परेशानियां दस्तक देंगी.

यह भी पढ़ेंँ: Bharat Bhhagya Vidhata: कंगना की फिल्म ने रिलीज से पहले जीता दिल, शुरुआती रिव्यू में मिली 5 स्टार रेटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >