Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: क्या अरमान के साथ अपनी शादी को एक मौका देगी अभीरा, दादी सा से कहेगी ये बात

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कृष, अभीरा को बताता है कि वो एक क्लब में पार्टी दे रहा है और उसे इनवाइट करता है. कृष ये कहकर वहां से चला जाता है और अपना वॉलेट वहां भूल जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित पुरोहित का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा ने बड़ा कदम उठाते हुए पोद्दार हाउस छोड़ दिया है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा पोद्दार हाउस वापस लौट आएगी और दादी सा को उसे स्वीकार करने के लिए कहेगी. वो अरमान को अपने लाइफ पार्टनर के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार हो जाती है.


ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृष, अभीरा को ट्रीट देने की बात कहता है. कृष उससे कहता है कि उसे अपने पहले डांस असाइनमेंट का पेमेंट मिला है और वो इस वजह से अभीरा को ट्रीट देना चाहता है. कृष उसे बताता है कि वो एक क्लब में पार्टी दे रहा है और उसे इनवाइट करता है. दोनों जिस कैफे में होते है, वहां अरमान और रूही आ जाते हैं. कृष वहां अपना वॉलेट भूलकर क्लब के लिए निकल जाता है. अभीरा उसे वॉलेट देने के लिए क्लब जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या दोबारा होगी अभीरा और अरमान की शादी, आएगा बड़ा ट्विस्ट, BTS तसवीरें वायरल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से सारे बंधन तोड़ पोद्दार हाउस छोड़ देगी अभीरा, मनीष गोयनका मदद के लिए आएगा आगे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शराब के नशे में अभीरा को देख अपना आपा खोएगा अरमान, फोड़ देगा बोतल


अभीरा ने अरमान को मारा थप्पड़
क्लब पहुंचकर कृष अपने दोस्तों से कहता है कि वहां उसे कुछ अच्छा नहीं लगा रहा. वो लोग फिर कहीं और चले जाते है. अभीरा क्लब पहुंचती है और वहां कृष को नहीं पाती. तभी पुलिस वहां छापेमारी करती है और अभीरा को पकड़ लेती है. ये न्यूज टीवी पर आता है और पोद्दार परिवार अभीरा को ऐसे देखकर शर्मिंदा महसूस करता है. हालांकि अभीरा अपनी बेगुनाही साबित करती है और पुलिस उसे छोड़ देती है. अरमान, अभीरा पर गैरकानूनी काम करने आरोप लगाता है और गुस्से में वो उसे थप्पड़ मार देती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा दादीसा के सामने रिक्वेस्ट करती है कि वो उसे अरमान के लाइफ पार्टनर के रूप में स्वीकर कर लें. अब ऐसा अभीरा क्यों करेगी, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से राजन शाही ने हिना खान को निकाला था शो से बाहर, सालों बाद हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >