Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सिद्धार्थ शिवपुरी ने रूप कुमार की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उसके 2 पक्ष…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में सिद्धार्थ शिवपुरी की एंट्री हुई है, जो रूप कुमार की भूमिका निभा रहे हैं. अब उन्होंने सीरियल में काम करने पर बात की. साथ ही अपने कैरेक्टर को लेकर कुछ डिटेल्स शेयर की.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. शो में हाल ही में सिद्धार्थ शिवपुरी की एंट्री हुई है, जो रूप कुमार की भूमिका निभा रहे हैं. अब अभिनेता ने शो में काम करने पर एक्साइटमेंट जाहिर की है. उन्होंने कहा, ”मैं स्टारप्लस के सीरियल से जुड़कर रोमांचित हूं.”

रूप कुमार की भूमिका निभाने पर क्या बोले सिद्धार्थ शिवपुरी

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, सिद्धार्थ शिवपुरी ने कहा, “मैं शो में आरके, रूप कुमार का किरदार निभा रहा हूं, जो एक सहज व्यक्ति है और चीजों को काफी गंभीरता से लेता है. वह जल्दी पैसे कमाना चाहता है और हर तरफ मुस्कुराहट लाना चाहता है. उनकी टैगलाइन है ‘जिंदगी में मजाक होना चाहिए.’ साथ ही उसका दूसरा पक्ष भी है, जिसमें उसकी मां और भाई के लिए बहुत सारी जिम्मेदारियां शामिल हैं. हालांकि वह उसका ब्लड रिलेशन नहीं है.”

राजन शाही संग काम करने पर क्या बोले सिद्धार्थ

सिद्धार्थ ने इस बात पर जोर दिया कि यह शो 16 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है, लेकिन उनका बहुत अच्छे से वेलकम किया गया. उन्होंने आगे कहा, “मैं राजन सर से व्यक्तिगत रूप से कई बार मिल चुका हूं और इस दौरान मुझे लगा कि वह बहुत अच्छे और समझदार थे. मुझे लगता है कि यही कारण है कि यह शो इतने लंबे समय से चल रहा है और अभी कई साल बाकी हैं. अभिनेताओं के साथ काम करना बहुत दोस्ताना है और प्रोडक्शन भी ऐसा है, जिससे मुझे ऐसा महसूस होता है कि यह मेरा दूसरा घर है.”

राजन शाही की क्रिएटिव दृष्टि पर सिद्धार्थ ने कही यह बात

राजन शाही की क्रिएटिव दृष्टि और कहानी कहने की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ”राजन सर को एक ऐसे कहानीकार के रूप में जाना जाता है, जिससे दर्शक जुड़ सकते हैं. उनके दोनों शो ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा टीआरपी चार्ट में काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. लोग उनके सीरियल के किरदार से जुड़ जाते हैं. उनके शो में ज्यादा नेगेटिव किरदार नहीं है, फिर भी मसाला भरपूर है.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >