Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की सच्चाई ये शख्स पोद्दार परिवार को बताएगा, रूही को लगेगा सदमा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि कावेरी संजय से अभीरा और मनीष गोयनका के कनेक्शन के बारे में पता लगाने के लिए कहेगी. वह कपल के शादी वाले दिन इस सच का खुलासा करेगा, जिससे हर कोई शॉक्ड रह जाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी कहानी से दर्शकों को जोड़े हुए है. राजन शाही की ओर से निर्मित सीरियल में चौथी पीढ़ी की कहानी चल रही है. लेटेस्ट एपिसोड अभीरा और अरमान की शादी के बारे में है. जहां रूही नहीं चाहती कि दोनों कभी एक हो, क्योंकि वह अब भी अरमान से प्यार करती है. इधर दादीसा अभीरा की परीक्षा ले रही है, वह उसके सामने ढेर सारे काम और शर्तें रख रही है.

पोद्दार परिवार को कौन बताएगा अभीरा का सच

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रीकैप में, हम संजय और दादीसा को बातचीत करते हुए देखते हैं. वह कहती है कि अगली चुनौती जो वह अभीरा के सामने रखने जा रही है, वह कठिन है और वह इसे पूरा नहीं कर पाएगी. वह कहती है, हमारे यहां परंपरा है कि लड़के वालों के यहां लड़की की तरफ से गिफ्ट्स आते हैं. ये बातें सुनकर अरमान और अभीरा शॉक्ड हो जाते हैं. तभी मनीष गोयनका की एंट्री होती है और वह पूरे पोद्दार हाउस के लिए तोहफे लाते हैं.

गोयनका हाउस में लड़कीवालों के लिए कपड़े भेजेगा ये शख्स

खैर, आज के एपिसोड में मनीष गोयनका को पता चला कि अभीरा अक्षरा की बेटी है. उसे यह भी पता चल गया कि अक्षरा मर गयी है. उसे जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगता है और वह बीमार भी पड़ जाता है. अभीरा हालचाल पूछने के लिए गोयनका हाउस जाती है. अब जब अक्षरा-अभीरा के कनेक्शन के बारे में सबको पता चल गया है, तो मनीष लड़कीवाले के सभी कर्तव्यों का पालन करेंगे और अभीरा के साथ खड़े रहेंगे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा कौन सा बड़ा ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि कावेरी संजय से अभीरा और मनीष गोयनका के कनेक्शन के बारे में पता लगाने के लिए कहेगी. संजय उर्फ ​​फुफासा वह व्यक्ति होगा, जो पोद्दार हाउस में सच सबके सामने रखेगा कि मनीष और कोई नहीं बल्कि अभीरा के दादा है. हो सकता है कि ये बड़ा खुलासा अभीरा अरमान के शादी वाले दिन हो, जिससे सबको सदमा लगे. रूही इस सच को झेल पाएगी या फिर उसे सदमा लगेगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही और अभीरा है बहन, अक्षरा के जाने के बाद पोद्दार हाउस में मनीष ने खोले राज

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में पर नानी बनने पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा आशीर्वाद…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >