Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: संजय ने अभीरा पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप, दादीसा-अरमान होंगे शॉक्ड

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ धमाकेदार हो रहा है. जहां अभीरा अपनी मां अक्षरा का होटल बेचकर पैसे जमा करेगी और फंक्शन रखेगी. इधर रूही और मनीष उसपर घुस लेने का झूठा आरोप लगाएंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. हाल के एपिसोड में हम सभी ने देखा है कि कैसे रूही अभीरा और अरमान की शादी को रोकने की पूरी कोशिश कर रही है. वह अरमान को अपनी जिंदगी में वापस लाने के लिए रोहित का इस्तेमाल कर रही है. उसने दादीसा को भी भड़काने की कोशिश की. यही नहीं सगाई की अंगूठी तक चुराई. बाद में अभीरा और अरमान की शादी में देरी करने के लिए कार्ड में अभीरा के माता-पिता का नाम नहीं छपवाया, लेकिन वह हर बार असफल रही.

अभीरा के लिए रूही ने अब तक रची कौन सी साजिश

उसने हार नहीं मानी और संजय के साथ मिलकर अभीरा के प्रेनअप पेपर तैयार करवाया. संजय ने दादीसा को अभीरा से साइन करवाने के लिए कहा. प्रेनअप के अनुसार, अभीरा को शादी के तुरंत बाद बच्चा होना चाहिए और अगर उनका तलाक हो जाता है, तो बच्चा अरमान के पास रहेगा. प्रेनअप का यह भी लिखा था कि वह शादी के बाद काम नहीं कर सकती. रूही जानती है कि अभीरा इस पर कभी साइन नहीं करेगी और इसलिए वह ऐसा करती है. अभीरा ये देखकर टूट जाती है और अरमान से उसकी बहस होती है.

पैसे जमा करने के लिए अभीरा करेगी कौन सा काम

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा केस लड़ने के लिए लोगों की तलाश करती है और यहां तक ​​कि उसे एक ऐसा व्यक्ति मिल भी जाता है, जो उसे घुस देने की कोशिश करता है और केस हारने के लिए 10 लाख रुपये देता है, लेकिन अभीरा यह कहकर मना कर देती है कि वह बेईमानी नहीं कर सकती. अभीरा और क्लाइंट ढूढ़ती है, लेकिन सभी उसे महज 500 रुपये ही देते हैं. आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा अक्षरा के मसूरी होटल को बेच देगी और फंक्शन के लिए पैसे इक्ट्ठा करेगी.

संजय ने अभीरा पर लगाया ये आरोप?

दादीसा चौंक जाएगी, क्योंकि अभीरा इतना ग्रैंड फंक्शन करती है. अभीरा की मेहनत देखकर पोद्दार खुश हो जाएंगे लेकिन संजय और रूही को यह पसंद नहीं आएगा. संजय सबके सामने बताएगा कि कैसे अभिरा ने घुस लेकर पैसे जमा किए है. ये बात जानकर हर कोई शॉक्ड हो जाएगा. आने वाले एपिसोड में क्या खास होगा, क्या अरमान अपनी होने वाली पत्नी पर भरोसा करेगा, या फिर कोई बड़ा ड्रामा होने वाला है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की बेटी है अभीरा, जनमाष्टमी पर मनीष को पता चलेगी सच्चाई, रूही को आएगा अटैक

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के सामने आएगा अभिमन्यु का सच, अभीर के बारे में जानकर रोएगी अक्षरा की बेटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >