Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: माधव ने अपकमिंग ट्रैक से हटाया पर्दा, कहा- माधव, शिवानी के साथ जाना चाहता है लेकिन….

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला ट्रैक काफी मजेदार होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान तो शिवानी और अभीरा को लेकर पोद्दार हाउस से चला जाता है, लेकिन माधव उलझन में है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि शिवानी पोद्दार हाउस में वापस आ चुकी है. अरमान अपनी मां को लेकर आया है. शिवानी को देखकर माधव हैरान हो जाता है क्योंकि उसे लगा था कि उसकी मौत हो चुकी है. दूसरी तरफ शिवानी के वापस आने से परिवार में तनाव है. कावेरी को डर है कि सारा सच बाहर आ जाएगी. संजय और काजल को लगता है कि विद्या ही माधव की असली पत्नी है. विद्या की हालत खराब है और उसे लगता है माधव उसे छोड़कर शिवानी के पास चला जाएगा. अब माधव का रोल निभा रहे संदीप राजोरा ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा हटाया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्रैक में क्या दिखाया जाएगा

संदीप राजोरा ने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्रैक को लेकर बताया, अरमान ने पोद्दार हाउस छोड़ दिया और मैं खुश हूं कि वह उन लोगों के साथ है, जो उससे बहुत प्यार करते हैं. उसकी असली मां और अभीरा उसे बहुत ज्यादा प्यार करती है और उसके लिए हमेशा सोचती है. जहां तक माधव का सवाल है, वह भी उनके साथ जाना चाहता था, लेकिन उसे अपने परिवार और विद्या के बारे में सोचना है. हां, अगर वह विद्या से अपने सारे रिश्ते तोड़ने का फैसला लेता है, तो वह शिवानी के साथ रहने के लिए फ्री है. या फिर शिवानी पोद्दार हाउस में अरमान की मां बनकर रहने आती है, यह भी एक दिलचस्प मोड़ होगा. देखते हैं कि लेखकों के मन में क्या है.”

अरमान को दादी सा देगी ये ऑफर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि पोद्दार हाउस छोड़ने के बाद अरमान अपनी नयी लाइफ बनाने की कोशिश कर रहा. पैसे कमाने के लिए अरमान बच्चों को ट्यूशन देने लगेगा. दादा सा उसे संघर्ष करते देखकर खुश होती है क्योंकि उन्हें लगता है कि इन परेशानियों को देखकर उसे पोद्दार हाउस छोड़ने का पछतावा होगा. आन वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा अरमान और अभीरा को घर वापस आने का एक चांस देगी, लेकिन एक शर्त रखेगी. वह चाहती है कि वह लोग शिवानी को छोड़कर घर आए और फैमिली बिजनेस में काम करें. हालांकि अरमान ऑफर नहीं लेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >