Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, कहा- अभीरा अरमान अलग हो…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होगा, क्योंकि अभीरा को दक्ष के असली माता-पिता के बारे में पता चलेगा. आगे क्या भूचाल आएगा, इसको लेकर समृद्धि शुक्ला ने चुप्पी तोड़ी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. लेटेस्ट कहानी अभीरा और अरमान के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां रोहित ने अपना बच्चा अरमान और अभीरा को दे दिया. हालांकि बाद में जब रूही को होश आया और उसे पता चला कि उसका बेबी इस दुनिया में नहीं है. वह टूट गई और हर किसी से नफरत करने लगी. इधर अभीरा काम को बैलेंस करने के चक्कर में वह दक्ष को कोर्ट लेकर जाती है. जहां से वह किडनैप हो जाता है. रोहित इस घटना के बाद डर जाता है और अपने भाई से बेबी का मांगता है.

अभीर ने रूही को दिया उसका दक्ष

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट प्रोमो में हम देखते हैं कि पोद्दार परिवार दक्ष के लिए पूजा करते दिखाई देते हैं, लेकिन तभी अभीर वहां आता है और दक्ष को रूही की गोद में सौंप देता है. यह मंजर देखकर हर कोई शॉक्ड हो जाता है. अभीरा का दिल टूट जाता है और वह अरमान से कई सारे सवाल पूछती है. धीरे-धीरे जब सच्चाई सामने आती है, तो अभीरा सदमें में चली जाती है. सीरियल के आने वाले एपिसोड कई ट्विस्ट आने वाले हैं. समृद्धि शुक्ला ने इस राज पर से पर्दा हटाया है.

समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर क्या कहा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर बात करते हुए समृद्धि शुक्ला ने कहा, “नया प्रोमो शो में एक टर्निंग प्लाइंट लेकर आएगा और कई छिपी हुई सच्चाई को उजागर करेगा. अभीरा को अपने बच्चे की सच्चाई नहीं पता थी, लेकिन जब यह सब सामने आएगा, तो वह टूट जाएगी और इससे उसके और अरमान के रिश्ते में दरार आएगी. उसे अभी तक नहीं पता है कि उसका बच्चा मर गया है, उसे यह विश्वास दिलाया गया है कि उसका बच्चा जीवित है. इस सच्चाई ने अभीरा को तबाह कर दिया है और वह एक भावनात्मक पीड़ा से गुजरेगी.”

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर ने शो में अभीरा-अरमान संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले दिन शूटिंग…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को इस वजह से ब्लैकमेल करेगी नर्स, रूही को बच्चों की अदला-बदली पर होगा शक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >