Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की बेटी को खुश नहीं देखना चाहती है रूही, क्या अभीरा के बच्चे को पहुंचाएगी नुकसान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ एंटरटेनिंग होता जा रहा है. जहां आग से रूही और अभीरा बच जाएंगे, लेकिन रूही खुश नहीं है कि अभीरा मां बनने वाली है. उसे लग रहा है कि जैसे अक्षरा ने उसकी मां से खुशियां छीनी थी, वैसे ही इस बार भी होगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा की प्रेग्नेंसी खूब सुर्खियां बटोर रही है. यही वजह है कि शो टीआरपी चार्ट में भी दूसरे नंबर पर बना हुआ है. हालांकि अभीरा और अरमान से पूरा पोद्दार हाउस नफरत करता है. जहां रूही ने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया था, तभी उसे पता चला कि अभीरा अक्षरा की बेटी है, वो उससे नफरत करने लगी. इधर मनीषा को जब उसके पति के लिए केबिन नहीं मिला, तो वो भी खिलाफ हो गई. विद्या ने पहले ही दोनों को अपना बच्चा कहने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसका बेटा अभीरा से शादी करें, क्योंकि वह कभी मां नहीं बन सकती है.

क्या अभीरा अपने बच्चे का कराएगी ओबॉर्शन

हालांकि भगवान का चमत्कार हुआ और अभीरा फाइनली प्रेग्नेंट हो जाती है, लेकिन प्रेग्नेंसी में उसके स्वास्थ्य के लिए काफी रिस्की है और उसकी जान भी जा सकती है. अरमान अपनी पत्नी को खतरें में नहीं डालना चाहता, इसलिए उसे ओबॉर्शन करवाने के लिए कहता है. अभीरा उसे मनाती है और कहती है कि उसके बच्चे का ख्याल भगवान रखेंगे. हमने यह भी देखा कि चारू की शादी नीरज के साथ तय हो जाती है. संजय यह प्रस्ताव लाया था, क्योंकि उसने नीरज के पिता के साथ एक बिजनेस डील किया था. हालांकि, नीरज ने चारू का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की और उसकी अनुमति के बिना उसे छुआ.

क्या अभीरा के बच्चे को नुकसान पहुंचाना चाहती है रूही?

इस बात से चारू दुखी हो गई. यह बात जब अभीरा और अरमान को पता चली और उन्होंने शादी तोड़ने का फैसला किया. पूरा पोद्दार हाउस अपनी बेटी के साथ खड़ा था. परिवार ने संजय को चारू की शादी नीरज से कराने से रोका, लेकिन वह नहीं माना. इस बीच, रूही को पता चलता है कि अभीरा भी मां बनने वाली है. उसे जलन होती है, क्योंकि वह नहीं चाहती कि अक्षरा की बेटी कभी खुश रहे और वो पोद्दार परिवार को वारिस देना चाहती है.

रूही अभीरा के खिलाफ क्या बनाएगी प्लान

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा और रूही आग में फंस जाएंगे और अरमान उन्हें बचाने के लिए दौड़ेगा. हालांकि, इस घटना में अरमान को भी चोट लगेगी, लेकिन वह सुरक्षित बाहर आ जाएंगे. बाद में रूही अपने बच्चे को बचाने के लिए अभीरा को गले लगाएगी. जल्द ही अभीरा के गर्भवती होने की सच्चाई परिवार के सामने आ जाएगी. पोद्दार खुश होंगे और दिवाली के दौरान जश्न मनाएंगे. विद्या भी अरमान को माफ कर देगी और रूही को जलन होगी. वह तय करेगी कि वह अभीरा को अपने बच्चे की खुशियां नहीं छीनने देगी, जैसा अक्षरा ने उसके साथ किया था.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सगाई के दिन चारु को मिला ये बेशकीमती गिफ्ट, संजय करेगा मनीष की बेइज्जती

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए कहेगा अरमान, क्या होगा पोद्दार परिवार का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >