Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या पोद्दार हाउस में होगी मौत, रूही से ऐसे बदला लेगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या उसके बर्थडे की सजावट करने पर अभीरा पर गुस्सा होती है. अरमान, अभीरा पर चिल्लाएगा कि उसने विद्या को दुखी किया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान शादी के बंधन में बंध गए है. रूही, रोहित के साथ रह रही है और खुश है. सीरियल में तीन महीने का लीप आ गया है और कहानी थोड़ी आगे बढ़ गई है. विद्या की नफरत अभी अरमान और अभीरा को लेकर खत्म नहीं हुई है. विद्या का बर्थडे आ रहा है और इसमें दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा, विद्या के बर्थडे की तैयारी करेगी. अभीरा अपनी सास के लिए केक बनाएगी और बर्थडे की तैयारी करेगी. अभीरा, विद्या के लिए उसका बर्थडे खास बनाना चाहती है. सेलिब्रेशन के दौरान विद्या, अभीरा की बेइज्जती करती है.

अभीरा को क्यों गुस्सा करेगा अरमान

विद्या उसके बर्थडे की सजावट करने पर अभीरा पर गुस्सा होती है. विद्या कहती है उसकी सिर्फ एक बहू और बेटा है रोहित और रूही. अरमान, अभीरा पर चिल्लाएगा कि उसने विद्या को दुखी किया है. अभीरा रोते हुए पार्टी से निकल जाएगी और रूही उसके पीछे जाएगी.

क्या रूही का होगा एक्सीडेंट

अभीरा कार में जाकर बैठ जाएगी और रिवर्स लेगी. उसे पता नहीं होगा कि कार के पीछे रूही खड़ी है. रूही बेहोश होकर फ्लोर पर गिर जाएगी. सब बाहर आ जाते हैं और रूही को बेहोश देखकर चौंक जाते हैं. विद्या, अभीरा पर रूही को कार से टक्कर मारने का इल्जाम लगाएगी. हालांकि बाद में सबको पता चलेगा कि रूही मां बनने वाली है.

क्या मां बनने वाली है रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही के मां बनने की बात जानकर विद्या काफी खुश होगी. रूही से मिलने और उसको बधाई देने के लिए अभीरा आएगी, लेकिन विद्या बीच में आ जाती है. विद्या उसे रूही से मिलने से रोकती है. अभीरा को बुरा लगता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मां बनने वाली है रूही, अभीरा को दुख पहुंचाने के लिए रोहित की पत्नी करेगी ये काम

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा 3 महीने का लीप, रूही होगी प्रेग्नेंट, अरमान-अभीरा के बीच बढ़ेगा तनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >