Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से अभीरा के बच्चे की सेरोगेट मां बनेगी रूही, दक्ष से है कनेक्शन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि रूही अभीरा के बच्चे की सेरोगेट मां बनेगी. वह इस कर्ज को चुकाना चाहती है कि जब अभीरा ने उसके बच्चे का ख्याल रखा था.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी आकर्षक कहानी से दर्शकों को बांधे रखता है. हाल ही में सीरियल ने लीप लिया है. जिसके बाद कहानी अभीरा और अरमान के इर्द-गिर्द घूमती है. वह पोद्दार हाउस को छोड़कर शिवानी के साथ चॉल में रह रहे हैं. दोनों बेबी प्लानिंग करने का सोचते हैं, लेकिन डॉक्टर कहती है कि वह कभी मां नहीं बन सकती है. इसके लिए अरमान और अभीरा सेरोगेसी ट्राई करते हैं.

इस वजह से अभीरा के बच्चे की सेरोगेट मां बनती है रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीरा, अपने बच्चे के लिए सरोगेट मां ढूंढ़ती है. वह अरमान से इस बात का जिक्र करती है. इधर रूही और रोहित दक्ष को लेकर हॉस्पिटल आते हैं. तभी अभीरा की बातें सुन लेते हैं. उनकी बातचीत सुनकर रूही, अपने कोमा के दौरान अभीरा के अटूट प्यार और बीएसपी का जिस तरह से उसने ख्याल रखा था, इस कर्ज को चुकाने के लिए वह सरोगेट मां बनाने का फैसला करती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

अचानक बेहोश हो जाती है रूही

सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि मनीष के घर पार्टी होती है. जिसमें पोद्दार परिवार हिस्सा लेते हैं. गेम्स खेलते वक्त रूही को अचानक चक्कर आ जाता है और वह बेहोश हो जाती है. परिवार वाले काफी परेशान हो जाते हैं. जब उसे अस्पताल लेकर जाया जाता है, तो पता चलता है कि रूही मां बनने वाली है. अरमान सबको बताना चाहता है कि यह बच्चा अभीरा का है, लेकिन रूही ऐसा करने से इनकार कर देती है. वह कहती है कि अगर पोद्दार को यह सच्चाई पता चलेगी, तो समस्याएं खड़ी हो सकती है. अरमान और अभीरा यह बात सुनकर दुखी हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >