Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित तोड़ देगा रूही संग अपनी शादी, अंगूठी चोरी में अरमान करेगा बेनकाब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान को पता चल जाता है कि रूही ने ही सगाई की अंगूठी छिपाई है. जिसके बाद वह सबके सामने उसे बेनकाब करेगा. इस बात से रोहित टूट जाएगा और उससे रिश्ता तोड़ देगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न के साथ दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से बांधे हुए है. मेकर्स अपने आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा जोड़ रहे हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड अरमान और अभीरा की सगाई के बारे में है. रूही उनके रिश्ते को तोड़ने की पूरी कोशिश करती है. वह रोहित का इस्तेमाल कर रही है.

क्या रूही तोड़ पाएगी अभीरा-अरमान की सगाई, या पकड़ी जाएगी रंगे हाथों

ये रिश्ता क्या कहलाता है के मौजूदा एपिसोड में रूही ने अरमान और अभीरा की सगाई की अंगूठी चुरा ली थी. वह चाहती है कि हर कोई अभीरा को एक लापरवाह व्यक्ति करार दे. खैर, अरमान अभीरा को कावेरी के गुस्से से बचाने के लिए एक डुप्लीकेट अंगूठी बनाएगा. रूही जानती है कि अरमान को जो अंगूठी मिली है वह नकली है, क्योंकि असली अंगूठी उसके पास है. रूही कावेरी के सामने इसका खुलासा करेगी और दोनों को बेनकाब करने की कोशिश करेगी. हालांकि इस बार वह खुद के जाल में ही फंस जाएगी, क्योंकि अरमान उसे रंगे हाथों पकड़ लेगा.

इस शख्स को पता चलेगी रूही की सच्चाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अरमान रूही से सवाल करेगा कि उसे गुम हुई अंगूठी के बारे में कैसे पता चला और उसे यह कहां से मिली. रूही अपने झूठ में फंस जाती है और हैरान हो जाती है. रोहित को आखिरकार पता चल ज��एगा कि रूही अभी भी अरमान को ही प्यार करती है.

रूही की सच्चाई जानकर रोहित क्या देगा सजा

रोहित रूही की असलियत जानकर शॉक्ड है, इसलिए वह शादी तोड़ने की प्लानिंग करेगा और सबके सामने उसे एक्पोज करेगा. क्या अभीरा ये सच जाकर हिल जाएगी या फिर रूही को एक और मौका देगी. इधर दादीसा काफी खुश है कि अभीरा उनके घर की बहू बनने जा रही है. अभीरा अपनी मां अक्षरा को काफी याद कर रही है. उसे लगता है कि अलग उसका परिवार होता तो आज अलग ही खुश ही पल होता.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >