Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से अपना बच्चा वापस मांगेगा रोहित, अभीरा और दक्ष पर किसने कराया हमला?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और उसके बच्चे पर कुछ बदमाश हमला करेंगे. दूसरी तरफ रोहित को दक्ष की फ्रिक होती है. उसे लगता है अभीरा उसकी अच्छे से केयर नहीं कर रही.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि नर्स रोहित को ब्लैकमेल करती है. रोहित, अरमान को नर्स के बारे में बताता है. रोहित, अरमान को अपना बच्चा देने पर दुख व्यक्त करता है. रोहित कहता है अभीरा बच्चे का अच्छे से ध्यान नहीं रख रही है. दूसरी तरफ नर्स के बताए गए पते पर रूही जाती है, ताकि उसे सच का पता चल सकें. उसे लगता है कि रोहित बच्चे के खोने का गम भुला चुका है.

अभीरा पर कौन करेगा हमला?

सीरियल में दिखाया जाएगा कि स्वर्णा के साथ अभीरा और दक्ष मंदिर जाती है. रास्ते में अभीरा की मुलाकात ज्योति और उसकी बेटी से होती है. ज्योति का पति अभीरा से बदला लेने का प्लान करता है. वह अभीरा को उसके बेटे दक्ष से उसे दूर करने की कोशिश करता है. ज्योति का पति अभीरा, दक्ष और स्वर्णा पर हमला करने के लिए गुंडे भेजेगा. बता दें कि रोहित ने रूही के कोमा में जाने के बाद अभीरा और अरमान को अपना बच्चा दे दिया था. अब उसे अपने फैसले पर दुख हो रहा.

अरमान और रोहित होंगे आमने- सामने

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, रोहित से कहता है वह और अभीरा बच्चे से बहुत ज्यादा अटैच हो चुके हैं. वह दक्ष से अब अलग नहीं हो सकते. अरमान, रोहित को पुरानी बातें याद दिलाता है कि उसने पहले ही संभावित जटिलताओं के बारे में उसे वॉर्न किया था. इस वजह से दोनों भाईयों के बीच तनाव देखने को मिलेगा. अपकमिंग एपिसोड में दक्ष को लेकर दोनों भाई आमने-सामने दिखेंगे. क्या रूही सच जानने के बाद अभीरा से अपना बच्चा छिन लेगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आर्यन पोद्दार ने शो को नहीं कहा अलविदा, इस वजह से सीरियल से गायब है मंथन सेठिया

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >