Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से कटा इस शख्स का पत्ता! शो में नहीं आएगा नजर, अरमान और अभीरा की बढ़ेंगी मुश्किलें

ये रिश्ता क्या कहलाता है ने टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में वापसी कर लिया है. रोहित को रूही का उसके प्रति व्यवहार बुरा लगता है. उसे पता चल जाता है कि रूही उसके भाई अरमान से प्यार करती है. आने वाला एपिसोड काफी मजेदार और दिलचस्प हो गया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ट्रैक शुरू हो गया है. चौथे जेनरेशन लीप में अरमान और अभीरा की कहानी चल रही है. अब शो में समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी, श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजूरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे अहम किरदार निभा रहे हैं. अभीरा और अरमान की शादी हो गई है और दूसरी तरफ रोहित और रूही की शादी हुई है. रोहित के सामने ये बात आ चुकी है कि रूही उसके भाई अरमान से प्यार करती है. साथ ही वो उसके साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना चाहती है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि रोहित यानी शिवम खजूरिया शो से ब्रेक ले रहे है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है से कटा इस किरदार का पत्ता!

ये रिश्ता क्या कहलाता है ने टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में वापसी कर लिया है. रोहित को रूही का उसके प्रति व्यवहार बुरा लगता है. उसे पता चल जाता है कि रूही उसके भाई अरमान से प्यार करती है. रोहित को बुरा लगता है और उसका बिहेवियर अरमान को लेकर बदल जाता है. रोहित अपनी भावनाओं को छिपाने की कोशिश करता है, लेकिन वो सफल नहीं हो पाता है. नये साल की पार्टी से रोहित गायब दिखता है और इसके लिए सब कोई अभीरा को जिम्मेदार ठहराता है. इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित अब कुछ समय के लिए लापता हो जाएगा और पोद्दार परिवार उसे मरा मान लेगा.

https://www.instagram.com/p/C1HydlRAp44/

रोहित होगा लापता

इंडिया फोरम के सूत्रों के अनुसार, रोहित कुछ समय के लिए लापता रह सकता है, और पोद्दार मान सकते हैं कि वह मर चुका है. कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब वो वापस आ जाएगा. शिवम खजूरिया के किरदार की वापसी अनिश्चित बनी हुई है. कहा जा रहा है कि वो कुछ महीने बाद शो में लौटेंगे. सूत्र की मानें तो, “योजनाबद्ध कहानी के हिस्से के रूप में शिवम के ट्रैक को जानबूझकर रोक दिया गया है. उनकी वापसी अरमान और अभिरा की बढ़ती नजदीकियों के साथ हो सकती है, जिससे रूही की ईर्ष्या बढ़ जाएगी.”

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है होगा ऑफ-एयर! ये शो करेगा रिप्लेस

अभीरा को जिम्मेदार ठहराएगा पूरा परिवार

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आपने अबतक देखा कि अभीरा को चक्कर आ जाता है और अऱमान उसे दूसरी तरफ ले जाता है. वह कहता है कि अगर तुम्हारी वजह से उसे कुछ हो गया तो… वह कहती है कि चुप हो जाओ, मेरा धैर्य खत्म हो गया है. विद्या कहती है अभीरा, मेरे रोहित ने घर छोड़ दिया, इसके लिए तुम जिम्मेदार हो. विद्या कहती हैं हम परिवार की कीमत जानते हैं और रिश्तों के महत्व को समझते हैं. वहीं, दादी दादी को एक बक्सा मिलता है और वो अभीरा का होता है. अभीरा उससे अपना बक्सा मांगती है और दादी उसे धक्का दे देती है. दादी कहती है रोहित जब तक वापस नहीं आता वो ये बक्सा उसे नहीं देगी.

शिवम खजूरिया ने कही थी ये बात

शिवम खजूरिया ने बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए कहा था, “कहानी दो लोगों की है जो एक-दूसरे से नफरत करते थे, लेकिन उन्होंने शादी कर ली और धीरे-धीरे शायद एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे. हमने पहले भी इस तरह की कहानियां देखी हैं, लेकिन उन्हें जो ट्विस्ट लाना है, वो एक्टर्स ही लाएंगे. वे सबसे अच्छे से जानते हैं. वे जानते हैं कि इसे अलग तरीके से कैसे खेलना है और मानकों को अलग रखना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >