Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में रोहित ने अपनी वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, रोमित राज बोले- अगर ऐसा…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, रोहित के जाने के बाद से काफी दुखी है. इस बीच रोहित का किरदार निभाने वाले रोमित राज ने बताया कि वह शो में वापसी फिर से करेंगे या नहीं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवम खजूरिया सबसे पहले रोहित का किरदार निभाते थे. शिवम के शो छोड़ने के बाद ये रोल रोमित राज को मिला. रोमित और रूही की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. हालांकि लेटेस्ट ट्रैक में कुछ ऐसा दिखाया गया कि फैंस शॉक्ड़ हो गए. रोहित की मौत एक विस्फोट में हो जाती है. मतलब रोमित का ट्रैक अब शो से खत्म कर दिया गया है. फैंस इससे काफी मायूस भी हुए हैं. कुछ दर्शकों का मानना है कि अभी तो रूही और रोहित में सबकुछ ठीक होना शुरू हुआ था. कुछ दर्शकों का मानना है कि शो में रोहित की वापसी हो सकती है. इसपर एक्टर ने बात की.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या होगी रोमित राज की वापसी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या रोमित राज की वापसी होगी फिर से. इसपर इंडिया फोरम से बातचीत में एक्टर ने इसपर बात की. उनसे फैन ने पूछा कि क्या रोमित, क्या रोमित, रोहित के हमशक्ल के रूप में सीरयल में वापसी करेंगे. इसपर एक्टर ने रिएक्ट करते हुए रोमित ने फैंस की शुभकामनाओं को लेकर खुशी जताई और कहा कि अगर ऐसा कभी हुआ तो ये एक दिलचस्प मोड़ लेगा. सीरियल में अब रोमित नजर नहीं आते क्योंकि उनके किरदार की मौत हो गई है. उनके शो में मरने से कहानी एक नया टर्न ले चुकी है.

जानें क्या दिखाया जाएगा लेटेस्ट एपिसोड में

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा को पता चलता है कि रूही रिसॉर्ट छोड़कर जा चुकी है. अरमान ये जानकर चौंक जाता है. अरमान कहता है कि अगर रूही को रास्ते में कुछ हो गया तो. वह उसके लापरवाह और गैरजिम्मेदार होने की बात कहता है. उसे जब पता चलता है कि रूही अपनी दवाई लेकर भी नहीं गई तो वह और ज्यादा गुस्सा हो जाता है. अभीरा उसे शांत कराने की कोशिश करती है और दोनों रूही को खोजते हैं. रूही अकेले ही घर लौट आती है. अरमान और अभीरा भी घर वापस लौटने का फैसला करते हैं.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection: ‘जाट’ की ताकत से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 7 दिन में 46 रिकॉर्ड, गदर की गद्दी भी डगमगाई?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >