Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जो काम अरमान नहीं कर पाएगा, वह आरके करेगा अभीरा के लिए, शो में शुरू होगी नयी लव स्टोरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु फाइनली अपने दिल की बात सुन लेती है. वह मान लेती है कि उसे अभीर से प्यार है. हालांकि पहले वह इस बात को स्वीकार नहीं कर रही थी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कियारा, अभिर और चारु के बीच टेंशन बढ़ने वाली है. अरमान के सामने चारु खुलासा करेगी कि वह अभीर से प्यार करती है. वह स्वीकार करती है कि उसे अभीर से प्यार है. अरमान इस बारे में कियारा को बताता है. हालांकि वह उनके प्यार के बीच में ना आने की बात कहती है. दूसरी तरफ अभीर के एक्सीडेंट के बाद से ही अरमान और अभीरा के रिश्ते में दरार आ गई है. अभीरा और अरमान को तलाक की तारीख मिलती है. अभी को पता चलता है कि अरमान ने पहले ही उनके अलग होने की तारीख चुन ली है. ये जानकर उसका दिल टूट जाता है.

अभीर के लिए अपने प्यार को स्वीकार करेगी चारु

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु जिसने शुरू में कहा था कि उसे अभीर से प्यार नहीं है, अब अपने प्यार को मान लेगी. वह हिम्मत करके अभीर के लिए अपना प्यार कबूल लेगी. हालांकि चारु पहले अपने माता-पिता की वजह से अपने प्यार को स्वीकार नहीं कर रही थी, लेकिन वह अभीर के लिए अपना प्यार छिपा नहीं पाएगी. चारु की मां काजल ये जानकर हैरान हो जाएगी.

अभीरा के लिए आरके करेगा ये काम

आरके खुद को स्टाफ बताकर चुपके से अरमान के केबिन में घुस जाएगा. वह वहां पर अभीरा से जुड़े फाइल्स को खोजेगा, जिससे उसकी बेगुनाही बार काउंसिल के सामने आ सकें. वह काफी पपेर्स को देखता है और उसकी मेहनत रंग लाती है. उसे पेपर्स मिल जाते हैं और वह उसे लेकर अधिकारियों के सामने पेश करने जाता है. बार काउंसिल दस्तावेजों की समीक्षा करते हैं और अभीरा को बेगुनाह साबित कर देते हैं. साथ ही अभीरा का लाइसेंस भी लौटा देते हैं. जब ये खबर संजय तक पहुंचती है तो वह काफी गुस्सा हो जाता है. हालांकि अरमान ये जानकर काफी खुश हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >