Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही ने शो की गिरती TRP पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नंबर 2 या 3 पर आने में…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी पिछले कुछ दिनों में गिर गई है. पहले जहां शो पहले नंबर पर थे. अब राजन शाही ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी पर चलने वाले सबसे लंबे शोज में से एक है. सीरियल हिना खान और करण मेहरा के साथ शुरू हुआ था. दोनों ने अक्षरा और नैतिक की भूमिका निभाई थी और काफी कम वक्त में दर्शकों के पसंदीदा बन गए. समय में के साथ कहानी में बदलाव आया और अब चौथी पीढ़ी की कहानी चल रही है. जिसमें समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित क्रमशः अभीरा और अरमान की भूमिका निभा रहे हैं. निर्माता राजन शाही ने शो की गिरती टीआरपी पर बात की है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है की गिरती टीआरपी पर क्या बोले राजन शाही

टेलीचक्कर के साथ एक इंटरव्यू में राजन शाही ने अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है के टीआरपी गेम के बारे में बात की और बताया कि कैसे दोनों शो ने हमेशा ताकत दिखाई है. निर्माता ने कहा, “बीच में मेरा शो नीचे भी आया था, नंबर 2 या नंबर 3 भी आए थे. देखिए मैं हमेशा कहता हूं, ये रिश्ता क्या कहलाता है की जर्नी 16 साल की है, शो ऊपर जाते हैं, कभी नीचे आएंगे, अच्छे ऑर्गेनिक शो, लंबे समय तक चलने वाले शो के डिप्स आते ही हैं, और फिर वो ऊपर आएंगे.”

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में क्या चल रहा है खास

ये रिश्ता क्या कहलाता है के वर्तमान ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि रूही अभीरा और अरमान की सरोगेट मदर बनती है. दोनों काफी खुश है. हालांकि मेकर्स भयंकर ट्विस्ट लाने के लिए तैयार है. गणगौर प्रोग्राम में एक बम विस्फोट होता है. जिसमें रूही पेट के बल गिर जाती है. इधर शिवानी और रोहित बुरी तरह घायल हो जाते हैं. जिसमें दोनों की मौत हो जाती है. इससे अरमान बुरी तरह टूट जाता है. अपकमिंग एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा कि रूही निगेटिव हो जाएगी और वह अभीरा को अपना बच्चा देने से मना कर देगी.

यह भी पढ़ें- Krrish 4: सुपरहीरो से सुपर डायरेक्टर बने ऋतिक रोशन, अब कैमरे के पीछे भी दिखाएंगे जलवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >