Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: महीनों बाद शहजादा-प्रतीक्षा को निकालने पर राजन शाही ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कोई भी शो…

कुछ महीने पहले स्टार प्लस के पॉपुलर शो से प्रतीक्षा होनमुखे और शहजादा धामी को अचानक मेकर्स ने बाहर निकाल दिया था. अब उन्हें निकालने के पीछे राजन शाही ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी पर चलने वाला सबसे लंबे शोज में से एक है. शो को 15 साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन फिर भी ये टीआरपी लिस्ट में हमेशा होता है. पिछले हफ्ते शो नंबर दो पर था. शो अपने ट्रैक के अलावा कास्ट को लेकर चर्चा में रहता है. कुछ महीने पहले रातों-रात शो के निर्माता राजन शाही ने प्रतीक्षा होनमुखे और शहजादा धामी को सीरियल से निकाल दिया था. उस समय बताया गया था कि शहजादा के अनप्रोफेशनल व्यवहार की वजह से मेकर्स ने ये फैसला लिया. अब राजन ने शहजादा और प्रतीक्षा को शो से निकाले जाने पर अपनी बात रखी.

प्रतीक्षा-शहजादा को निकाले जाने पर राजन शाही ने किया रिएक्ट

द अशोक पंडित शो के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में राजन शाही ने शो से एक्टर्स को निकालने पर बात की. उन्होंने कहा, कई भी शो से ऊपर नहीं है. उन्होंने प्रतीक्षा होनमुखे और शहजादा धामी को शो से हटाने पर कहा, मैंने ये रिश्ता क्या कहलाता है के दो लीड एक्टर्स को निकाल दिया. तीन महीने का इन्वेस्टमेंट. एक्ट्रेस को ग्रूम किया गया था. हालांकि इस बारे में मीडिया में बहुत कुछ बाहर आ चुका है, इसलिए मैं कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहता.

किस वजह से शो से एक्टर्स को राजन शाही ने निकाला

राजन शाही ने खुलासा किया कि शो के मुख्य कलाकारों को निकालने के पीछे की वजह उनका हेयरड्रेसर, स्पॉट बॉय, मेकअप आर्टिस्ट और एसोसिएट डायरेक्टर के प्रति अमर्यादित व्यवहार था. इसकी वजह से ही उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

जानें ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में शहजादा धामी की जगह रोहित पुरोहित ने ले ली, जबकि रूही की जगह गर्विता साधवानी आ गई. शो के ट्रैक की बात करें सीरियल में दिखाया जा रहा है कि जब से अभीरा को पता चला है कि दक्ष उसका नहीं रूही का बेटा है, वह काफी परेशान. वह अरमान को छोड़कर गोयनका हाउस आ गई है. मनीष ने पोद्दार हाउस तलाक के पेपर्स भिजव दिया है. कावेरी चाहती है कि अरमान उसपर साइन कर दें. हालांकि अरमान ने उनसे आठ दिन का समय मांगा है, जिसमें वह अभीरा को मना पाए. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर का एक्सीडेंट हो जाता है. इसके पीछे विद्या जिम्मेदार होती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >