Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में होगी नये शख्स की एंट्री, राहुल शर्मा बोले- अंशुमान एक अमीर बिजनेसमैन है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों को बांधे हुए है. अभीरा और अरमान की राहें अब अलग हो चुकी हैं. मेकर्स शो में एख नयी एंट्री करवाने वाले है, जिसका कनेक्शन अभीरा से होगा. उस शख्स का नाम अंशुमान है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है एक नये मोड़ पर आ चुका है. सीरियल में अभीरा और अरमान अब साथ में नहीं है. उनकी बेटी पूकी बड़ी हो गई है और अरमान के पास है. अभीरा अपनी बेटी के लिए तड़प रही है, लेकिन अरमान उससे काफी दूर है. अरमान ने वकालत छोड़ दिया है और आरजे बन गया है. पूकी बार-बार अपने पिता से अपनी मां के बारे में पूछती रहती है. अरमान उसे कुछ नहीं बताता है. इस बीच शो में एक नयी एंट्री होने वाली है, जो एक अमीर बिजनेसमैन होगा. हालांकि उनका किरदार कैमियो होगा.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी नयी एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक्टर राहुल शर्मा की एंट्री होगी. उनके किरदार का नाम अंशुमान होगा और पहला लुक उनका सामने आ चुका है. तसवीर में वह अभीरा के साथ दिख रहा है. राहुल ने अपने किरदार को लेकर कहा कि उनका किरदार अंशुमान एक अमीर बिजनेसमैन है और बहुत समझदार और सीधा-सादा इंसान है. लोग उसे घमंडी समझते हैं, लेकिन असल में उसका दिल बहुत अच्छा है और वह पारिवारिक मूल्यों को मानने वाला इंसान है.

राहुल शर्मा बोले- शो की कहानी में कुछ…

राहुल शर्मा ने ईटाइम्स टीवी से कहा, “एक नये किरदार के रूप में दर्शकों से जुड़ना एक चुनौती जरूर है क्योंकि मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया. लेकिन मैं इस मौके को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मुझे भरोसा है कि मेरे दर्शक हमेशा की तरह मेरा साथ देंगे. मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा कि उन्हें एंटरटेन कर सकूं और शो की कहानी में कुछ अच्छा योगदान दे सकूं. इतना जरूर है कि मैं थोड़ा नर्वस हूं क्योंकि ये पहली बार है जब मैं किसी चल रहे शो में शामिल हो रहा हूं.” राहुल ने पहले मिलेगी लक्ष्मण रेखा, एक रिश्ता ऐसा भी, कैसा है ये रिश्ता अनजाना, काल भैरव रहस्य जैसे शोज में काम किया हैं.

यह भी पढ़ें Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >